Published On: Thu, Dec 5th, 2024

Parliament Winter Session Live: अदाणी मामले पर विपक्ष का संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन; वक्फ पर जेपीसी की बैठक


11:50 AM, 05-Dec-2024

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “राहुल गांधी हाथ में संविधान की किताब लेकर संविधान तोड़ने की बात कर रहे थे…उनका काम वहां (संभल) जाना नहीं था, दरअसल उन्हें अपना फोटो सेशन पूरा करना था, उनकी सहानुभूति संभल या वहां के लोगों से नहीं है। उनकी सहानुभूति अपने वोट बैंक से है…समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे का वोट बैंक खींचना चाहती हैं, दोनों में आपसी प्रतिद्वंद्विता है, एक गया तो उसे देखकर दूसरे भी जाएंगे…”

11:42 AM, 05-Dec-2024

राहुल गांधी का आरोप- प्रधानमंत्री अदाणी मामले की जांच नहीं कराएंगे

राज्यसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘पीएम मोदी जी अदाणी का जांच नहीं करा सकते क्योंकि वह अगर जांच कराएंगे तो वह अपनी ही जांच कराएंगे। पीएम मोदी और अदाणी एक है ये दो नहीं है।’

11:10 AM, 05-Dec-2024

अदाणी मामले पर विपक्ष का संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन

अदाणी मामले पर विपक्ष ने संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन। इस विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल हुए। 

11:08 AM, 05-Dec-2024

वक्फ विधेयक पर जेपीसी की बैठक आज

वक्फ विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति की आज बैठक आज शाम तीन बजे आयोजित होगी। 

11:02 AM, 05-Dec-2024

संसद की कार्यवाही शुरू

संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है। फिलहाल प्रश्नकाल में सांसदों द्वारा सवाल पूछे जा रहे हैं। 

10:25 AM, 05-Dec-2024

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए संसद पहुंचीं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका को कल उत्तर प्रदेश के हिंसा प्रभावित संभल जाते समय रोक लिया गया।

 

10:02 AM, 05-Dec-2024

  • कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और मणिकम टैगोर ने हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने जा रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रोके जाने के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया।
  • कांग्रेस सांसद विजय वसंत ने कन्याकुमारी के मछुआरों के सामने आने वाले जरूरी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया। उन्होंने मछली पकड़ने की अधिकता, मछली के स्टॉक में कमी, जलवायु परिवर्तन और अपर्याप्त सरकारी सहायता सहित उनकी आजीविका को खतरे में डालने वाली गंभीर चुनौतियों का जिक्र किया। सांसद ने मछुआरों और उनके परिवारों की सहायता के लिए वित्तीय सहायता, आधुनिक मछली पकड़ने के उपकरण, टिकाऊ मछली पकड़ने की प्रथाएं, बेहतर स्वास्थ्य सेवा, बीमा योजनाएं और आपदा प्रबंधन योजनाओं जैसे तत्काल उपायों की मांग की। उन्होंने सरकार से इस कमजोर समुदाय की रक्षा करने और उनके अस्तित्व और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कार्य करने का आग्रह किया।
  • डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया और सरकार से तमिलनाडु में चक्रवात फेंगल से हुई तबाही का समाधान करने का आग्रह किया, जिसके लिए अंतरिम राहत के रूप में एनडीआरएफ से 2,000 करोड़ रुपये तत्काल जारी करने की आवश्यकता है। साथ ही आगे की वित्तीय सहायता के लिए व्यापक आकलन करने के लिए एक केंद्रीय टीम की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता है।

10:00 AM, 05-Dec-2024

संविधान को अंगीकार करने के 75 साल पूरे होने के अवसर पर संसद के दोनों सदनों में विशेष चर्चा होगी। लोकसभा में 13-14 दिसंबर को जबकि राज्यसभा में 16-17 दिसंबर को यह चर्चा होगी।

10:00 AM, 05-Dec-2024

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि संविधान पर अगले सप्ताह संसद में होने वाली चर्चा राष्ट्र के लिए आंखें खोलने वाली होगी। गोयल ने यह भी कहा कि पहले फर्जी विमर्श फैलाया जा रहा था, जिनका पर्दाफाश किया जाएगा। उनके भाषण के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि फर्जी चीजों को कभी भी वास्तविक नहीं बनना चाहिए। गोयल सदन में बॉयलर विधेयक, 2024 पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे।

09:54 AM, 05-Dec-2024

Parliament Winter Session Live: अदाणी मामले पर विपक्ष का संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन; वक्फ पर जेपीसी की बैठक

Winter Session of Parliament Live Updates: संसद के दोनों सदनों में अब तक भारी हंगामा और नारेबाजी देखी गई है। लोकसभा और राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार बनी हुई है। हालांकि, बीते दो दिनों से सदनों की कार्यवाही चल रही है। आज भी दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। शीतकालीन सत्र की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>