Parliament Monsoon session 2024 LIVE: मॉनसून सेशन में नीट पर ‘हीट’ के आसार, विपक्ष के निशाने पर सरकार

Parliament Monsoon session 2024 Live: संसद में आज से मॉनसून सत्र की शुरुआत हो रही है। इसी सत्र में बजट भी पेश किया जाएगा। मॉनसून सत्र में हंगामा होने के आसार हैं। इस सेशन को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक से भी इसको लेकर संकेत मिल गए हैं। विपक्ष जहां सरकार पर नीट परीक्षा को लेकर घेरने की योजना बनाकर आएगा। वहीं, सरकार को अपने सहयोगी दलों के सवालों का भी सामना करना होगा, जो राज्यों के लिए स्पेशल स्टेटस की डिमांड कर रहे हैं। इसमें बिहार और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।
गौरतलब है कि संसद के मॉनसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में ही दोनों पक्षों में खींचतान मच गई। बैठक की कार्यवाही से जुड़ी जानकारी कांग्रेसी नेता जयराम रमेश द्वारा सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए एनडीए ने विपक्ष की जमकर आलोचना की। एनडीए ने तो यहां तक कह डाला कि उसे अगली बार ऐसी बैठक में किसी अधिक अनुभवी नेता को भेजने पर विचार करना चाहिए।
इतने बिल होंगे पेश
Parliament Monsoon session 2024 Live: सत्र के दौरान सरकार की ओर से छह विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है, जिनमें एक 90 साल पुराने विमान अधिनियम को बदलने के लिए है।
जम्मू कश्मीर के लिए बजट
Parliament Monsoon session 2024 Live: इस मॉनसून सत्र में जम्मू कश्मीर यूनियन टेरिटरी के लिए भी पेश होगा। यह बजट 23 जुलाई को पेश किया जाएगा।
इकोनॉमिक सर्वे से शुरुआत
Parliament Monsoon session 2024 Live: मॉनसून सत्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है। सबसे पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। इस सत्र में 12 अगस्त तक कुल 19 बैठकें होंगी।