Published On: Sun, Jul 28th, 2024

Paris Olympics Day 2 Live Updates: पीवी सिंधू एक्शन में, मनु भाकर की नजरें देश को पहला मेडल जीताने पर


Paris Olympics Day 2 Live Updates- पेरिस ओलंपिक के पहले दिन शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय दल की नजरें दूसरे दिन मेडल पर होगी। शूटिंग में मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में है। 2012 में भारत ने शूटिंग में अपना आखिरी ओलंपिक मेडल जीता था, वहीं अभी तक कोई महिला खिलाड़ी भारत के लिए शूटिंग में ओलंपिक मेडल नहीं जीत पाई है। ऐसे में मनु भाकर के पास आज इतिहास रचने का मौका होगा। वहीं तीरंदाजी में अंकिता भक्त, दीपिका कुमारी और भजन कौर की महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। अगर टीम क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो उनका भी मेडल मैच आज हो सकता है। इनके अलावा बैडमिंटन क्वीन पीवी सिंधू और बॉक्सर निखत जरीन अपने अभियान का आगाज करेंगी।

पेरिस ओलंपिक भारत के दूसरे दिन का शेड्यूल-

12:45 बजे से – शूटिंग – 10 मीटर एयर राइफल महिला क्वालिफिकेशन (एलावेनिल वलारिवन, रमिता जिंदल)

12:50 बजे से – बैडमिंटन – महिला एकल ग्रुप स्टेज (पीवी सिंधु)

1:06 बजे से – रोइंग – पुरुष एकल स्कल्स रेपेचेज (बलराज पंवार)

2:15 बजे से – टेबल टेनिस – महिला एकल राउंड ऑफ 64 (श्रीजा अकुला)

2:30 बजे से – तैराकी – पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स (श्रीहरि नटराज)

2:30 बजे से – तैराकी – महिला 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स (धिनिधि देसिंघु)

2:45 बजे से – शूटिंग – 10 मीटर एयर राइफल पुरुष क्वालिफिकेशन (संदीप सिंह, अर्जुन बाबूता)

3 बजे से – टेबल टेनिस – पुरुष एकल राउंड ऑफ 64 (अचंता शरत कमल)

3:30 बजे से – शूटिंग – महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल (मनु भाकर)

3:30 बजे से – टेनिस – पुरुष एकल राउंड 1 (सुमित नागल)

3:30 बजे से – टेनिस – पुरुष युगल राउंड 1 (रोहन बोपन्ना, श्रीराम बालाजी)

3:50 बजे से – मुक्केबाजी – महिलाओं का 50 किग्रा राउंड ऑफ 32 (निकहत जरीन)

4:30 बजे से – टेबल टेनिस – महिला एकल राउंड ऑफ 64 (मनिका बत्रा)

5:45 बजे से – तीरंदाजी – महिला टीम क्वार्टरफाइनल (अंकिता भक्त, भजन कौर, दीपिका कुमारी)

7:17 बजे से – तीरंदाजी – महिला टीम सेमीफाइनल (योग्यता के अधीन)

8 बजे से – बैडमिंटन – पुरुष एकल समूह चरण (एचएस प्रणय)

8:18 PM – तीरंदाजी – महिला टीम कांस्य पदक मैच (योग्यता के अधीन)

8:41 PM – तीरंदाजी – महिला टीम स्वर्ण पदक मैच (योग्यता के अधीन)

11:30 PM से आगे – टेबल टेनिस – पुरुष एकल राउंड ऑफ़ 64 (हरमीत देसाई)

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>