Published On: Sun, Aug 4th, 2024

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: ब्रिटेन ने की बराबरी , ली मॉर्टन ने भारत के खिलाफ दागा गोल


Md.Akram | लाइव हिन्दुस्तान | Sun, 04 Aug 2024 02:16 PM
हमें फॉलो करें

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9:  पेरिस ओलंपिक के नौवें दिन कई भारतीय खिलाड़ी दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। स्टार बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन मेन्स सिंगल्स सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से टकराएंगे। भारत को लक्ष्य से मेडल कंफर्म करने की उम्मीद होगी। लक्ष्य सेमीफाइनल जीतते ही सिल्वर पक्का कर लेंगे और हारने पर ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलने का अवसर मिलेगा। फिलहाल, भारतीय हॉकी टीम की क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन से टक्कर हो रही है। भारत रविवार को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ टोक्यो ओलंपिक के इतिहास को दोहराने की फिराक में होगा। भारत ने टोक्यो में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को हराकर अंतिम चार में एंट्री की थी। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन क्वार्टर फाइनल में एक्शन में दिखेंगी। उनकी चीन की लि कियान से भिड़ंत होगी।

पेरिस ओलंपिक में भारत का नौवें दिन का शेड्यूल इस प्रकार है-

शूटिंग

25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष क्वालीफिकेशन पहला चरण

विजयवीर सिद्धू और अनीश : दोपहर 12:30 से

25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष क्वालीफिकेशन दूसरा चरण

विजयवीर सिद्धू और अनीश: शाम 4:30 से

महिला स्कीट क्लालीफिकेशन दूसरा दिन:

रेजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान: दोपहर 1:00 से

गोल्फ

पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले: चौथा दौर

शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर: दोपहर 12:30 से

हॉकी

भारत बनाम ब्रिटेन पुरुष हॉकी क्वार्टर फाइनल

दोपहर 1:30 से

एथलेटिक्स

महिला 3000 मीटर स्टीपलचेस पहला दौर :

पारुल चौधरी: 1:35 से

पुरुष लंबी कूद क्वालीफिकेशन :

जेस्विन एल्ड्रिन: 2:30 से

बॉक्सिंग

महिला 75 किलो क्वार्टर फाइनल

लवलीना बोरगोहेन बनाम चीन की लि कियान : दोपहर 3:02 से

बैडमिंटन: मेन्स सिंगल्स सेमीफाइनल

लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलसन (डेनमार्क) दोपहर 3:30 से

पाल नौकायन

पुरुष डिंगी रेस सात और आठ : विष्णु सरवनन , दोपहर 3:35 से

महिला डिंगी रेस सात और आठ : नेत्रा कुमानन, शाम 6:05 से ।

4 Aug 2024, 02:16:16 PM IST

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: ली मॉर्टन ने ब्रिटेन के लिए किया गोल

ब्रिटेन ने बराबरी कर ली है। ली मॉर्टन ने दूसरे क्वार्टर में भारत के खिलाफ गोल किया। हाफ टाइम के बाद स्कोर 1-1 है।


4 Aug 2024, 02:06:38 PM IST

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9:  भारत ने खोला खाता, हरमनप्रीत ने दागा गोल

अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिलने के कुछ देर बाद भारत ने गोल का खाता खोला है। हरमनप्रीत ने गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई है।


4 Aug 2024, 01:57:25 PM IST

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: अमित रोहिदास को मिला रेड कार्ड

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: ब्रिटेन के खिलाड़ी को चोटिल करने की वजह से अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिला है। इसका मतलब यह है कि अब वह इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। भारत अब पूरा मैच 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलेगा।


4 Aug 2024, 01:50:21 PM IST

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: पहले क्वार्टर फाइनल के बाद स्कोर 0-0

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: इंडिया वर्सेस ब्रिटेन हॉकी क्वार्टर फाइनल का पहला क्वार्टर कमाल का रहा। दोनों टीमों को 3-3 पेनेल्टी कॉर्नर मिले, मगर कोई भी इसे गोल में तबदील नहीं कर पाया।


4 Aug 2024, 01:44:36 PM IST

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: हॉकी क्वार्टर फाइनल हुआ शुरू

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: इंडिया वर्सेस ब्रिटेन पुरुष हॉकी क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। भारत की नजरें इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी।


4 Aug 2024, 01:31:06 PM IST

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: विजयवीर अब 8वें स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं अनिश रिले 3 में हैं। फिलहाल रिले 2 के शूटर एक्शन में हैं।


4 Aug 2024, 01:02:54 PM IST

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: महिलाओं की स्कीट क्वालिफिकेशन फिर से शुरू!

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: महिलाओं की स्कीट क्वालिफिकेशन का दूसरा दिन भी शुरू हो गया है, जिसमें भारत के लिए माहेश्वरी और रायजा एक्शन में हैं!


4 Aug 2024, 12:57:22 PM IST

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: विजयवीर कुल 293 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं!।अनीश एक अलग रिले में हैं और उन्होंने अभी तक शूटिंग शुरू नहीं की है।


4 Aug 2024, 12:56:46 PM IST

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: 9वें दिन के इवेंट हुए शुरू

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: गोल्फ में शुभंकर और गगनजीत एक्शन में हैं! इस बीच, शूटिंग में 25 मीटर पुरुषों की फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन स्टेज 1 में विजयवीर और अनीश एक्शन में हैं!


4 Aug 2024, 12:34:56 PM IST

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: हॉकी क्वार्टर फाइनल डेढ़ बजे

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: इंडिया वर्सेस ब्रिटेन हॉकी क्वार्टर फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा। भारत ने ब्रिटेन को हराकर ही टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। आज के मुकाबले में निगाहें कप्तान हरमनप्रीत सिंह पर रहेगी जो अभी तक टूर्नामेंट में 6 गोल दाग चुके हैं।


4 Aug 2024, 12:15:00 PM IST

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: दोपहर 12:30 से भारत का पहला इवेंट

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: भारतीय दल पेरिस ओलंपिक के 9वें दिन का आगाज दोपहर साढ़े 12 बजे से करेगी। पहला इवेंट शूटिंग और गोल्फ का होगा।


4 Aug 2024, 11:50:48 AM IST

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: लक्ष्य सेन और लवलीना से मेडल पक्का करने की उम्मीद

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 9: भारतीय शटलर लक्ष्य सेन अगर अपना सेमीफाइनल और बॉक्सर लवलीना अपना क्वार्टर फाइनल मैच आज जीतने में कामयाब रहती हैं तो भारत के दो मेडल पक्के हो जाएंगे।


4 Aug 2024, 10:55:50 AM IST

Paris Olympics Live Updates Day 9: पेरिस ओलंपिक का नौवां दिन

नमस्कार! पेरिस ओलंपिक 2024 के नौवें दिन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत के खाते में अभी तक सिर्फ 3 मेडल हैं। आज कई भारतीय एथलीट एक्शन में नजर आएंगे।


.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>