Published On: Thu, Aug 1st, 2024

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में दिलाया भारत को तीसरा मेडल, निखत हारीं


Vikash Gaur| लाइव हिन्दुस्तान | Thu, 01 Aug 2024 03:16 PM
हमें फॉलो करें

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: मनु भाकर और सरबजोत सिंह के बाद स्वप्निल कुसाले शूटिंग में भारत को मेडल जीताने वाले तीसरे शूटर बन गए हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के छठे दिन 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पुरुष शूटिंग में तीसरा स्थान हासिल करते हुए भारत की झोली में एक और ब्रॉन्ज मेडल डाला। इसी के साथ भारत ने पहली बार ओलंपिक के एक संस्करण में एक खेल में तीन मेडल जीते हैं।

शूटिंग के अलावा बॉक्सिग, तीरंदाजी, बैडमिंटन और हॉकी टीम भी आज ऐक्शन में होगी। पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 के छठे दिन यानी एक अगस्त को कौन-कौन अपना मुकाबला खेलेगा और इन मैचों में की लाइव अपडेट्स आपको यहां मिलती रहेगी…

India Olympic Games 2024 day 6 Schedule

दोपहर 2:31 बजे- तीरंदाजी – पुरुष व्यक्तिगत 1/32- प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन)

दोपहर 3:10 बजे- तीरंदाजी – पुरुष व्यक्तिगत 1/16- प्रवीण जाधव (योग्यता के अधीन)

दोपहर 3:30 बजे- शूटिंग – 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन महिला क्वालिफिकेशन- सिफ्ट कौर समरा, अंजुम मौदगिल

दोपहर 3:45 बजे आगे- नौकायन – पुरुषों की डिंगी रेस 1-2- विष्णु सरवनन

शाम 4:30 बजे- बैडमिंटन – पुरुषों का डबल्स क्वार्टरफाइनल- सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/ चिराग शेट्टी बनाम आरोन चिया और सोह वूई यिक (मलेशिया)

शाम 5:40 बजे के बाद- बैडमिंटन – पुरुषों का सिंगल्स राउंड ऑफ 16- लक्ष्य सेन बनाम एच.एस. प्रणय

शाम 7:05 बजे- नौकायन – महिलाओं की डिंगी रेस 1-2- नेत्रा कुमानन

रात 10 बजे- बैडमिंटन – महिलाओं का सिंगल्स राउंड ऑफ 16- पी.वी. सिंधु

1 Aug 2024, 03:16:11 PM IST

Paris Olympics Day 6 LIVE Updates: प्रवीण जाधव हारे

तीरंदाजी में भी भारत को निराशा का सामना करना पड़ा। पुरुष व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड में प्रवीण जाधव को चीन के काओ वेनचाओ से 6-0 से हार का सामना करना पड़ा।


1 Aug 2024, 03:04:41 PM IST

Paris Olympics Day 6 LIVE Updates: बेल्जियम से हॉकी में हारा भारत

मेंस हॉकी में पूल-बी के मुकाबले में बेल्जियम ने भारत को 2-1 से हरा दिया है। पूल बी से हालांकि भारत पहले ही क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना चुका है। पहले दो क्वार्टर तक 1-0 से आगे रहने के बाद भारत ने तीसरे क्वार्टर में ढिलाई दिखाई और बेल्जियम ने दो गोल दागकर इसका फायदा भी उठाया।


1 Aug 2024, 02:57:57 PM IST

Paris Olympics Day 6 LIVE Updates: निखत जरीन हारकर बाहर

वुमेंस बॉक्सिंग 50किग्रा वर्ग में निखत जरीन प्री क्वार्टर फाइनल में चीन की यू वू से हारकर बाहर हो गई हैं। निखत से भारत को मेडल की आस थी।


1 Aug 2024, 02:51:56 PM IST

Paris Olympics Day 6 LIVE Updates: दो क्वार्टर तक आगे था भारत

बेल्जियम के खिलाफ पूल बी के मैच में भारत पहले और दूसरे क्वार्टर तक 1-0 से आगे चल रहा था। बेल्जियम की तरफ से दो गोल तीसरे क्वार्टर में हुए और इस तरह से भारत 2-1 से पिछड़ गया। भारत की ओर से गोल अभिषेक ने किया था, जबकि 33वें और 44वें मिनट में बेल्जियम की ओर से गोल थिबियू और जॉन ने किए।


1 Aug 2024, 02:47:30 PM IST

Paris Olympics Day 6 LIVE Updates: हॉकी में बेल्जियम से पिछड़ा भारत

मेंस हॉकी के पूल बी मुकाबले में भारत ने बेल्जियम पर 1-0 की बढ़त गंवा दी और अब 2-1 से पिछड़ गया है। चौथे क्वार्टर का खेल जारी है।


1 Aug 2024, 02:06:15 PM IST

Paris Olympics Day 6 LIVE Updates: हॉकी में भारत 1-0 से आगे

Paris Olympics Day 6 LIVE Updates: भारत ने बेल्जियम के खिलाफ हॉकी मैच में 1-0 की बढ़त बना ली है।


1 Aug 2024, 01:56:58 PM IST

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: स्वप्निल कुसाले ने जीता ब्रॉन्ज

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: कुसाले ने 10.0 अंक हासिल करने के बावजूद कांस्य पदक जीता। उनका कुल स्कोर 451.4 है। 

यूक्रेन के कुलिश ने रजत पदक तो चीन के युकुन ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।


1 Aug 2024, 01:48:33 PM IST

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: एलिमिनेशन राउंड शुरू

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: एलिमिनेशन राउंड शुरू, स्वप्निल 10.4 अंक मिले, फ्रांस का क्रेज बाहर हो गया!, स्वप्निल तीसरे स्थान पर… अब नॉर्वे के हेग बाहर हो गए हैं.. स्वप्निल 9.4 के साथ तीसरे स्थान पर हैं।


1 Aug 2024, 01:46:27 PM IST

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: स्वप्निल पहुंचे मेडल के करीब

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: स्टैंडिंग सीरीज 1 में 51.1 और सीरीज 2 में 50.4 अंक के साथ स्वप्निल तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनका कुल स्कोर 411.6 हो गया है। शूटिंग में भारत का तीसरा मेडल आता नजर आ रहा है।


1 Aug 2024, 01:36:12 PM IST

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: इंडिया वर्सेस बेल्जियम हॉकी मैच भी हुआ शुरू

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: इंडिया वर्सेस बेल्जियम हॉकी मैच भी शुरू हो गया है। भारत का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला कल यानी 2 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है।


1 Aug 2024, 01:32:19 PM IST

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: स्वप्निल का कड़ा मुकाबला जारी

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: स्वप्निल प्रोन की सीरीज 3 में 51.9 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। उनका टोटल स्कोर 310.1 हो गया है। चेक गणराज्य के जिरी 311.0 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं, यूक्रेन के कुलिश 311.1 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं चीन के लियू 311.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और नॉर्वे के हरमन 312.1 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। इस स्कोर लाइन से पता चलता है कि मुकाबला कितना कड़ा है।


1 Aug 2024, 01:26:51 PM IST

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: नीलिंग के बाद प्रोन सीरीज की बारी

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: स्वप्निल प्रोन की पहली सीरीज में 52.7 और दूसरी सीरीज में 52.2 अंकों के साथ पांचवे पायदान पर पहुंच गए हैं, मेडल के लिए उन्हें थोड़ी और मेहनत करनी होगी।


1 Aug 2024, 01:17:45 PM IST

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: स्वप्निल को करनी होगी वापसी

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: स्वप्निल ने नीलिंग की सीरीज 3 में 51.6 का स्कोर बनाया और पहले चरण के बाद छठे स्थान पर हैं। उन्हें वापसी करनी होगी।


1 Aug 2024, 01:10:20 PM IST

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: दूसरी सीरीज के बाद भी स्वप्निल 6ठे नंबर पर

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: स्वप्निल ने नीलिंग की दूसरी सीरीज में 50.9 अंक प्राप्त किए और उनका कुल अंक 101.7 हो गया तथा वे टेबल में छठे स्थान पर हैं।


1 Aug 2024, 01:07:46 PM IST

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: पहली सीरीज के बाद स्वप्निल 6ठे पायदान पर

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: स्वप्निल को नीलिंग की सीरीज 1 में 50.8 अंक मिले और वह यूक्रेन के कुलिश के साथ छठे स्थान पर हैं!


1 Aug 2024, 01:01:23 PM IST

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: पैदल चाल इवेंट में मिली निराशा

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: भारत के विकास सिंह पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल इवेंट के फाइनल में 1:22:36 के समय के साथ 30वें स्थान पर रहे; परमजीत सिंह बिष्ट 37वें स्थान पर रहे जबकि अक्षदीप सिंह दौड़ पूरी नहीं कर सके।


1 Aug 2024, 12:58:44 PM IST

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: एक्शन में स्वप्निल कुसाले

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: स्वप्निल कुसाले का पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल का इवेंट शुरू हो गया है। भारत को शूटिंग में तीसरे मेडल की उम्मीद है।


1 Aug 2024, 12:27:35 PM IST

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: अक्षदीप हुए बाहर

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: पुरुषों की 20 किलोमीटर पैदल चाल में विकास 29वें स्थान पर खिसक गए हैं। परमजीत 41वें स्थान पर है और अक्षदीप अपनी रेस पूरी नहीं कर पाएंगे।


1 Aug 2024, 11:52:39 AM IST

Paris Olympics Day 6 LIVE: पुरुषों की 20 किलोमीटर पैदल चाल

Paris Olympics Day 6 LIVE: रेस शुरू हो चुकी है और विकास फिलहाल 13वें स्थान पर हैं, जबकि परमजीत आठ पायदान चढ़कर 29वें स्थान पर हैं। वहीं अक्षदीप 49वें स्थान पर हैं।


1 Aug 2024, 11:45:50 AM IST

Paris Olympics Day 6 LIVE: पुरुषों की 20 किलोमीटर पैदल चाल हुई शुरू

Paris Olympics Day 6 LIVE: पुरुषों की 20 किलोमीटर पैदल चाल इवेंट का फाइनल शुरू! भारत की ओर से परमजीत, आकाशदीप और विकास इस रेस में है। क्या इनमें से कोई देश को तीसरा पदक जीता सकता है?


.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>