Published On: Fri, Aug 9th, 2024

Paris Olympics 2024 Day 14 Live : भारत ने पेरिस ओलंपिक में जीता छठा पदक, अमन का ब्रॉन्ज पर कब्जा


Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान | Fri, 09 Aug 2024 05:56 PM
हमें फॉलो करें

Paris Olympics 2024 Day 14 Live : पेरिस ओलंपिक में शुक्रवार को पहलवान अमन सहरावत ने पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। अमन ने पुअर्तो रिको के डारियान टोई क्रूज को 13-5 से हराया। अमन शुरुआती दो मुकाबले तकनीकी श्रेष्ठता से जीतने के बाद सेमीफाइनल में जापान के शीर्ष वरीय रेई हिगुची से हार गए थे। बता दें कि भारत ने अब तीन मेडल निशानेबाजी में जीते हैं। भारत को एक मेडल हॉकी और एक भाला फेंक स्पर्धा में मिला और अब कुश्ती में भी ब्रॉन्ज मिला है। 

पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम का 14वें दिन का कार्यक्रम इस प्रकार है।

गोल्फ :

महिला व्यक्तिगत वर्ग : अदिति अशोक और दीक्षा डागर : दोपहर 12. 30 से

एथलेटिक्स : महिला चार गुणा 400 मीटर रिले पहला दौर : दोपहर 2 . 10 से

पुरूष चार गुणा 400 मीटर रिले पहला दौर : दोपहर 2 . 35 से

कुश्ती :

पुरूष 57 किलो फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मुकाबला : अमन सेहरावत बनाम डारियन तोइ क्रूज (पुएर्तो रिको ) रात 9:45 से।

9 Aug 2024, 11:25:48 PM IST

Paris Olympics 2024 Day 14 Live : अमन ने जीता कांस्य पदक

Paris Olympics 2024 Day 14 Live : अमन सेहरावत ने पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 57 किग्रा में प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज़ के खिलाफ़ कांस्य पदक मैच जीता। भारत ने 13-5 से जीत दर्ज करके पदक जीता।


9 Aug 2024, 11:19:07 PM IST

Paris Olympics Day 14 Live : अमन जीत के करीब

Paris Olympics 2024 Day 14 Live : पेरिस ओलंपिक में अमन जीत के काफी करीब पहुंच गए हैं। पुअर्तो रिको के डारियान टोई क्रूज काफी थक गए थे।


9 Aug 2024, 11:13:41 PM IST

Paris Olympics Day 14 Live : अमन सेहरावत ने बनाई बढ़त

Paris Olympics Day 14 Live : अमन सेहरावत ने अपने कांस्य पदक मैच में बढ़त बनाई हुई है। पहले वह पीछे थे लेकिन बाद में वापसी की।


9 Aug 2024, 10:16:39 PM IST

Paris Olympics Day 14 Live : कुछ देर में शुरू होगा अमन का मैच

Paris Olympics Day 14 Live : भारत के युवा पहलवान अमन सहरावत पेरिस ओलंपिक के पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कुछ देर में कांस्य पदक मैच खेलेंगे। अमन शुरूआती दो मुकाबले तकनीकी श्रेष्ठता से जीतने के बाद जापान के शीर्ष वरीय रेई हिगुची से एकतरफा सेमीफाइनल में हार गए थे।


9 Aug 2024, 07:54:22 PM IST

Paris Olympics 2024 Day 14 Live Updates: श्रीजेश-मनु होंगे ध्वजवाहक

Paris Olympics 2024 Day 14 Live Updates:मशहूर हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश रविवार को यहां होने वाले ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में स्टार निशानेबाज मनु भाकर के साथ भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे।


9 Aug 2024, 03:36:57 PM IST

Paris Olympics 2024 Day 14 Live Updates: पुरुषों की 4×400 मीटर रिले रेस में टीम पांचवें स्थान पर

Paris Olympics 2024 Day 14 Live Updates: अमोज जैकब, राजेश रमेश, मुहम्मद अनस याहिया और मुहम्मद अजमल वरियाथोडी की भारतीय चौकड़ी ने पुरुषों की 4×400 मीटर रिले रेस हीट 2 में 3:00 के सीजन के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 5वां स्थान हासिल किया। हालांकि, इसके बावजूद वह फाइनल में जगह नहीं बना सके हैं। 


9 Aug 2024, 02:53:15 PM IST

Paris Olympics 2024 Day 14 Live Updates: महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में 8वें स्थान पर भारत

Paris Olympics 2024 Day 14 Live Updates: भारत महिलाओं की 4×400 मीटर रिले फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा। रूपल चौधरी, एम आर पूवम्मा, ज्योतिका श्री दांडी, सुभा वेंकटेशन की चौकड़ी 8वें स्थान पर रही।


9 Aug 2024, 12:56:30 PM IST

Paris Olympics 2024 Day 14 Live Updates: गोल्फ राउंड थ्री जल्द होगा शुरू

गोल्फ राउंड थ्री जल्द ही शुरू होगा। हालांकि, भारतीय गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर का नंबर बहुत बाद में आएगा। वह दोपहर 3 बजे या उसके बाद शुरू करेंगी। दोनों फिलहाल संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर हैं और 1 अंडर पार हैं।


9 Aug 2024, 11:20:41 AM IST

Paris Olympics 2024 Day 14 Live Updates: पेरिस ओलंपिक का 14वां दिन

Paris Olympics Day 14 Live Updates : नमस्कार! पेरिस ओलंपिक के 14वें दिन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत को कुश्ती में पदक की उम्मीद है। अमन ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलने उतरेंगे।


.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>