Orange alert for thunderstorm and rain with heatwave today | जैसलमेर में आज हीटवेव के साथ आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 40-60KM की रफ्तार से हवा चलने की संभावना, तापमान पहुंचा 43 डिग्री – Jaisalmer News

जैसलमेर। भीषण गर्मी में हनुमान चौराहे का दृश्य।
जैसलमेर जिले के कई इलाकों में तेज अंधड़ व बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है मगर गर्मी का असर बरकरार है। मौसम साफ़ रहने से तेज धूप चुभने लगी है और दोपहर में हीटवेव के कारण परेशानी बढ़ी है।
.
मौसम विभाग की माने तो मौसम विभाग ने आज जिले में हीटवेव के साथ साथ आंधी व बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि शुक्रवार को जिले में हीटवेव के साथ मेघगर्जन, वज्रपात व 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार तेज हवा चलने की संभावना है। इसके बाद 31 मई व 1 जून को मौसम साफ रहेगा। 2 जून से फिर से आंधी-बारिश की संभावना है।

तेज धूप से बचाव करने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर निकल रहे लोग।
रात का पारा 5 डिग्री गिरकर 28 पर पहुंचा जिले के कुछ भागों में बारिश हो रही है तो कुछ इलाके अभी भी सूखे हैं। वहीं गुरुवार को रात के पारे में एकाएक 5 डिग्री की गिरावट हुई। रात का पारा चार दिनों के बाद 28 डिग्री पर पहुंचा है। पिछले दो दिन से रात का पारा 33 डिग्री पर चल रहा था। रात के पारे में गिरावट से रात में गर्मी से राहत मिली है।
आज हीटवेव-आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि शुक्रवार को जिले में हीटवेव के साथ मेघगर्जन, वज्रपात व 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 31 मई व 1 जून को मौसम साफ रहेगा। 2 जून से फिर से आंधी-बारिश की संभावना है। 2 जून को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात व 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार तेज हवा चलने की संभावना है।