Published On: Sat, May 24th, 2025

NREGA mate hanged himself at home due to mental stress sirohi Rajasthan | मानसिक तनाव में नरेगा मेट ने घर में लगाया फंदा: सुबह काम पर गई, दोपहर में घर लौटकर की आत्महत्या – Sirohi News



सिरोही के पालड़ी एम थाना क्षेत्र के उथमण गांव में एक नरेगा मेट ने सुसाइड किया।

सिरोही के पालड़ी एम थाना क्षेत्र के उथमण गांव में एक नरेगा मेट ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 22 वर्षीय सुशीला भाट के रूप में हुई है। वह चुन्नीलाल भाट की पुत्री थी।

.

घटना के दिन सुशीला सुबह नरेगा कार्य पर गई थी। दोपहर 2 बजे वह घर लौटी और अपने घर में ही फांसी लगा ली। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

थाना अधिकारी फगलू राम दल के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी भेजा गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुशीला कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>