Published On: Sun, May 26th, 2024

Notpa with heatwave, Thar residents in a bad condition | नौतपा का दूसरा दिन, गर्मी से हाल-बेहाल: इस माह नहीं मिलेगी राहत, सड़कों पर लगाए कूलर, 29 मई तक अलर्ट – Barmer News


रेगिस्तान में हीटवेव व भीषण गर्मी से बाड़मेरवासियों का हाल-बेहाल है। अब नौतपा शुरू होने से लोगों को इस माह में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। तापमान बीते कुछ दिनों से 48 डिग्री के आसपास बना हुआ है। रविवार को सूरज की किरण निकलने के साथ ही लू शुरू हो

.

सड़कों पर लगाए टेंट, कूलर और अस्थाई प्याऊ।

सड़कों पर लगाए टेंट, कूलर और अस्थाई प्याऊ।

दरअसल, मई महीने में बाड़मेर अधिकांश दिन प्रदेश, देश और दुनिया में टॉप गर्म जिलों में रहा है। आलम यह रहा है कि देश में टॉप और दुनिया में दूसरे नंबर पर रहा है। 1 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। इस माह में बढ़कर 48 डिग्री के आसपास चल रहा है। तल्ख गर्मी ने इन दिनों डिस्कॉम ने भी नींद उड़ा रखी है। ट्रांसफॉर्मर लोड बढ़ने से लाइट भी समय पर नहीं मिल रही है। बाड़मेर का शनिवार को अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की चढ़कर 33.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

आगे क्या; तापमान बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी के साथ 29 मई तक हीटवेवे का रेड अलर्ट जारी किया है। आगामी दिनों में तापमान बढ़ेगा। वहीं, 26 मई यानि आज का अधिकतम तापमान 49 डिग्री पहुंचने की संभावना है। 5-6 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी और हीटवेव का प्रभाव भी तीव्र होगा।

बीते 5 दिन में अधिकतम तापमान 2.8 और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री बढ़ा

दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
21 मई 46.0 30.0
22 मई 48.0 32.6
23 मई 48.8 32.2
24 मई 48.2 32.1
25 मई 48.8 33.6

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>