Published On: Fri, Aug 9th, 2024

Neeraj Chopra LIVE : पेरिस ओलंपिक में नीरज का पहला थ्रो हुआ फाउल, नदीम ने ओलंपिक का रिकॉर्ड तोड़ा


Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान | Thu, 08 Aug 2024 06:46 PM
हमें फॉलो करें

Neeraj Chopra javelin throw final : पेरिस ओलंपिक के पुरुष भाला फेंक के फाइनल में नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास फाउल रहा है। इस इवेंट में हिस्सा ले रहे प्रमुख एथलीट उनसे पीछे रह गए हैं।  चोपड़ा ने क्वालीफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर भाला फेंक कर एक बार फिर से पदक जीतने की उम्मीद जगाई, हालांकि उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। क्योंकि कुल नौ खिलाड़ियों में से पांच ने नीरज की तरह अपने पहले थ्रो में ही फाइनल में जगह बना ली थी। नीरज फाइनल में ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवां पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बनने के इरादे से उतरेंगे। अगर वह खिताब जीतते हैं तो ओलंपिक व्यक्तिगत वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे। चोपड़ा को फाइनल में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और पाकिस्तान के अरशद नदीम से कड़ी चुनौती मिल सकती है। 

फाइनल में  नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

पहला प्रयास- फाउल

9 Aug 2024, 12:09:00 AM IST

Neeraj Chopra Live javelin throw final : नीरज का पहला थ्रो 

Neeraj Chopra Live javelin throw final : नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो फाउल रहा है। वह भाला फेंकने के बाद खुद को लाइन के अंदर नहीं रख सके और गिरने के बाद लाइन से बाहर चले गए। 


9 Aug 2024, 12:01:56 AM IST

Neeraj Chopra Live javelin throw final : पाकिस्तान के अरशद नदीम हुए नर्वस

Neeraj Chopra Live javelin throw final : पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम पहले प्रयास में विफल रहे हैं। उन्होंने शुरुआत की लेकिन थ्रो फेंकने से पहले रूक गए। उसके बाद फिर उन्होंने थ्रो किया लेकिन खुश नहीं दिखे और लीगल लाइन से बाहर चले गए।


8 Aug 2024, 11:59:22 PM IST

Neeraj Chopra Live javelin throw final : एंडरसन पीटर्स ने किया पहला थ्रो

Neeraj Chopra Live javelin throw final : ग्रेनडा के भाला फेंक एथलीट एंडरसन पीटर्स ने अपने पहले प्रयास में 84.70 मीटर का थ्रो किया है। पीटर्स की शुरुआत थोड़ी बेहतर हो सकती थी। हालांकि वो आने वाले थ्रो में इसे बेहतर करेंगे।


8 Aug 2024, 11:57:20 PM IST

Neeraj Chopra Live javelin throw final : फाइनल के लिए एथलीट पहुंचे 

Neeraj Chopra Live javelin throw final : फाइनल के लिए एथलीट स्टेडियम में पहुंच गए हैं। भारत के नीरज चोपड़ा अपने सिर पर अपनी खास पहचान वाला बैंड बांधे हुए पहुंचे हैं।


8 Aug 2024, 11:47:54 PM IST

Neeraj Chopra Live javelin throw final : चोपड़ा की क्या रहती है प्लानिंग

Neeraj Chopra Live javelin throw final : नीरज चोपड़ा ने क्वालीफिकेशन राउंड खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत में इवेंट को लेकर अपनी प्लानिंग के बारे में बताया था। चोपड़ा ने कहा था, ”ऐसा पहले भी हुआ है जब मेरा शुरुआती थ्रो अच्छा नहीं रहा है लेकिन मैं पहले प्रयास में बेहतर करने की कोशिश करता हूं। मैं फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।”


8 Aug 2024, 11:37:26 PM IST

Neeraj Chopra Live javelin throw final : वॉर्म अप में नीरज ने किया थ्रो

Neeraj Chopra Live javelin throw final : नीरज चोपड़ा ने वॉर्म अप के दौरान अपना भाला फेंका है और वह करीब 80 मीटर के आस-पास पहुंचा है। नीरज का थ्रो देखकर यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत को खुशखबरी मिलने की पूरी उम्मीद है।


8 Aug 2024, 11:34:01 PM IST

Neeraj Chopra Live javelin throw final : नीरज चोपड़ा ने शुरू किया वॉर्म अप

Neeraj Chopra Live javelin throw final : भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने फाइनल इवेंट के लिए वॉर्म अप शुरू कर दिया है। कुछ ही देर में मौजूदा गोल्ड मेडलिस्ट थ्रो करने उतरेगा।


8 Aug 2024, 11:10:57 PM IST

Neeraj Chopra Live javelin throw final : नीरज के पास इतिहास रचने का मौका

Neeraj Chopra Live javelin throw final : नीरज चोपड़ा अगर खिताब जीतते हैं तो ओलंपिक व्यक्तिगत वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे। वहीं अगर नीरज खिताब बरकरार रखने में कामयाब होते हैं तो वह पांचवें पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बन जाएंगे।


8 Aug 2024, 09:44:35 PM IST

Neeraj Chopra Live javelin throw final : नीरज के लिए मुश्किल है राह

Neeraj Chopra Live javelin throw final : नीरज चोपड़ा ने क्वालीफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर भाला फेंक कर पदक की उम्मीद जगाई थी। लेकिन उनके लिए फाइनल की राह आसान नहीं होगी। क्योंकि पांच एथलीट ने नीरज की तरह ही अपने पहले थ्रो में ही फाइनल में जगह बना ली थी। ऐसे में फाइनल में इनके बीच कांटे की टक्कर होने वाली है।


8 Aug 2024, 08:41:55 PM IST

Neeraj Chopra Live javelin throw final : जैवलिन थ्रो का फाइनल

Neeraj Chopra Live javelin throw final : नमस्कार! पेरिस ओलंपिक के जैवलिन थ्रो के फाइनल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। मौजूदा ओलंपिक चैंपियन भालाफेंक नीरज चोपड़ा से गोल्ड मेडल की उम्मीद है।


.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>