NDA से 17 महिला कैडेट्स पासआउट, इतिहास में पहली बार: कहा- हमें जूनियर्स के लिए हाई-स्टेंडर्ड्स बनाने होंगे; 2021 में UPSC ने परमिशन दी थी

पुणे7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में महिला कैडेटों का पहला बैच पासआउट होने वाला है। 30 मई को 148वें कोर्स की पासिंग आउट परेड (POP) होगी। इतिहास में यह पहली बार होगा जब 17 महिला कैडेट्स 300 से ज्यादा पुरुषों के साथ NDA से ग्रेजुएट होंगी। फिर भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना जॉइन करेंगी।
2021 में सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को NDA परीक्षा देने की अनुमति देने का आदेश दिया था। इसके बाद यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने महिलाओं को आवेदन करने की अनुमति दी। 2022 में पहली बार 17 महिला कैडेटों का बैच NDA में शामिल हुआ था।
इनमें से कुछ महिला कैडेटों ने शुक्रवार को NDA में अपने तीन साल के सफर के बारे में अनुभव साझा किए। हरसिमरन कौर ने बताया कि वह अब भारतीय नौसेना एकेडमी में शामिल होंगी। उन्होंने कहा- महिला कैडेटों के पहला बैच से होने के नाते हमें जूनियर कैडेटों के लिए हाई-स्टेंडर्ड्स बनाने होंगे। मैं एक ऐसा बेंचमार्क सेट करना चाहती हूं, जिसे वे फोलो कर सकें।
।