Published On: Sat, Jul 13th, 2024

Nalagarh Assembly Byelection Result: Congress’s Hardeep Singh Bawa Registered Victory – Amar Ujala Hindi News Live


Nalagarh Assembly Byelection Result: Congress's Hardeep Singh Bawa registered victory

जीत के बाद हरदीप सिंह बावा
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इस सीट से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने उपचुनाव जीत लिया है। बावा ने भाजपा से केएल ठाकुर को  8,990 मतों से हराया। हरदीप को कुल 34,608 वोट पड़े, जबकि केएल ठाकुर को 25,618  वोट मिले।

निर्दलीय हरप्रीत सिंह सैणी को 13,025, स्वाभिमान पार्टी से डॉ. केएल शर्मा को 492 व निर्दलीय विजय सिंह को 353 मत मिले। इस सीट में 446 ने नोटा दबाया। हरदीप सिंह बावा वर्ष 2007 से इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 2022 में भी बावा ने विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। इस बार पहली बार ऐसा हुआ है कि कांग्रेस की प्रदेश में सरकार है और नालागढ़ में विधायक भी कांग्रेस का ही बना है।

प्रत्याशी का नाम                   मत

हरदीप सिंह बावा(कांग्रेस)     34,608 

केएल ठाकुर(भाजपा)          25,618 

हरप्रीत सैणी(निर्दलीय)       13,025

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>