Published On: Sat, May 31st, 2025

Municipal Corporation demolished the wall of Jawahar Nagar cemetery bharatpur nagar nigam kabristan | नगर निगम ने जवाहर नगर कब्रिस्तान की दीवार तोड़ी: 15 फ़ीट से 60 फ़ीट का होगा रास्ता, लोगों को आने जाने में होती थी परेशानी – Bharatpur News


नगर निगम ने जवाहर नगर स्थित कब्रिस्तान की दीवार तोड़ी।

भरतपुर नगर निगम लगातार अतिक्रमण के खिलाफ और सड़क चौड़ीकरण का काम कर रही है। आज नगर निगम की टीम ने सीएम हाउस के पीछे कब्रिस्तान की दीवार तोड़ी। अब वह रोड़ 60 फ़ीट की हो जाएगी। इससे पहले यह रास्ता 15 फ़ीट का था। कार्रवाई से पहले नगर निगम की टीम ने नोटिस दे द

.

नगर निगम के आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया कि कब्रिस्तान के बगल में 15 फ़ीट का रास्ता था। डेवलपमेंट प्लान में रास्ता बड़ा है। इस रास्ते को चौड़ा करने की कार्रवाई चल रही है। कब्रिस्तान में डेवलपमेंट के काम और रास्ता चौड़ा करवाया जाएगा। लोगों को नोटिस दे दिया गया है। अब यह रोड़ 60 फ़ीट की हो जाएगी।

15 फ़ीट से 60 फ़ीट का होगा रास्ता।

15 फ़ीट से 60 फ़ीट का होगा रास्ता।

सड़क चौड़ी न होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। इसके लिए नगर निगम की टीम ने आसपास रह रहे लोगों को और कब्रिस्तान कमेटी को सड़क चौड़ी करने के लिए नोटिस दिए थे। आज सुबह करीब 6 बजे नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और कब्रिस्तान की दीवार को ध्वस्त किया। इसके अलावा कब्रिस्तान में भी विकास कार्य किए जायेगे। यह कार्रवाई जवाहर नगर कॉलोनी के स्थानीय लोगों द्वारा दिए गए ज्ञापन के आधार पर की गई है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>