Mukesh Agnihotri Said- Congress Has A Strong Government In The State, Bjp’s Operation Lotus Failed – Amar Ujala Hindi News Live – हिमाचल:मुकेश अग्निहोत्री बोले
{“_id”:”670e510ad86aa22b5c0286f3″,”slug”:”mukesh-agnihotri-said-congress-has-a-strong-government-in-the-state-bjp-s-operation-lotus-failed-2024-10-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिमाचल: मुकेश अग्निहोत्री बोले- प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार, भाजपा का ऑपरेशन लोटस रहा विफल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य में सरकार तोड़ने में भाजपा विफल रही है। सरकार हर चुनौती को पार करने की क्षमता रखती है।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार है। भाजपा को यहां विपक्ष पच नहीं रहा है। क्योंकि इनका यहां ऑपरेशन लोटस विफल रहा है। राज्य में सरकार तोड़ने में भाजपा विफल रही है। सरकार हर चुनौती को पार करने की क्षमता रखती है। उप मुख्यमंत्री मंगलवार को ऊना में शुरू हुई राज्य स्तरीय अंडर-19 खेलों के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा दो ही एजेंडे पर काम कर रही है। एक तो प्रदेश सरकार की आलोचना व दूसरा सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है।
Trending Videos
कहा कि प्रदेश के आर्थिक दिवालिया होने की अफवाह फैलाने वालों को पता होना चाहिए कि सरकार ने अकेले शिक्षा क्षेत्र में ही जब इतनी बड़ी बढोतरी की है, यह प्रदेश की मजबूत आर्थिक स्थिति की ही बानगी है। प्रदेश में कुछ स्कूलों के बंद किए जाने पर स्पष्ट किया कि सरकार ने ऐसे स्कूलों को बंद किया है, जिनमें बच्चों की जीरो एडमिशन थी। जहां जरूरत होगी नए स्कूल खोले जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के बसदेहड़ा में कॉलेज खोलने की प्रतिबद्धता दोहराई।