MP-UP समेत 6 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट: कानपुर-गोरखपुर में विजिबिलिटी 500 मीटर; राजस्थान के माउंट आबू में तापमान 5°

- Hindi News
- National
- MP UP IMD Weather Update; Rajasthan Kanpur Visibility | Delhi Cold Wave Fog Alert
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देश में उत्तर भारत के राज्यों में ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बढ़ते जा रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शुक्रवार को घने कोहरे का अलर्ट है।
घने कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और कानपुर में बुधवार सुबह विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर रह गई। उधर, राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश में भी ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। MP के 8 शहरों में टेम्प्रेचर 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह पिछले 10 साल में नवंबर का तीसरा सबसे कम तापमान है।

देशभर में मौसम की 3 तस्वीरें…

राजस्थान के सीकर में शुक्रवार सुबह घना कोहरा और धुंध छाई रही।

दिल्ली में तापमान लगातार गिर रहा है। शुक्रवार सुबह यहां तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जम्मू में तेज सर्दी के कारण किसान अलाव तापते नजर आए।
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी थमी, लेकिन तापमान माइनस में
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों में बर्फबारी पिछले 2 दिनों से नहीं हो रही है। इसके बावजूद श्रीनगर में तापमान 0.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। शोपियां गुरुवार को देश का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां तापमान माइनस 3.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं अनंतनाग में माइनस 3.5 डिग्री, पुलवामा में माइनस 3.4 डिग्री पहुंच गया था।
नॉर्थ ईस्ट में तेज बारिश, दक्षिण में सर्दी कम
- मौसम विभाग ने कहा है कि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तेज बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। शुक्रवार को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने के साथ तेज हवा और तेज बारिश का अनुमान है।
- दक्षिण भारत के राज्यों में ठंड का असर उत्तर भारत के राज्यों से कम है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में 1 हफ्ते से तेज बारिश का दौर चल रहा था। गुरुवार रात से यहां बारिश रुक गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 25 नवंबर से दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश हो सकती है।
राज्यों की मौसम की खबरें…
राजस्थान: माउंट आबू में पारा 5 डिग्री, कोटा-सीकर में पारा औसत से 4 डिग्री नीचे आया

बहरोड़ में शुक्रवार सुबह धुंध छाई रही।
उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने के साथ ही राजस्थान के कई हिस्सों में सर्दी तेज हो गई। सीकर, कोटा और अजमेर में रात का न्यूनतम तापमान औसत से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। अगले एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
मध्य प्रदेश: पिछले साल से भी ठंडा नवंबर, 10 साल में भोपाल का तीसरा सबसे कम टेम्प्रेचर

भोपाल में गुरुवार को दिनभर धुंध छाई रही।
मध्यप्रदेश में नवंबर का महीना पिछले साल से भी ठंडा है। भोपाल में 10 साल में तीसरा सबसे कम टेम्प्रेचर है तो इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में पारा सामान्य (15 डिग्री) से नीचे पहुंच गया है। इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी दिन-रात में सबसे ठंडा है। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब: 2 दिन तक धुंध का येलो अलर्ट, तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट, AQI स्तर खराब

पंजाब के सात जिलों में आज (शुक्रवार) और शनिवार को घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: रेड जोन में हाजीपुर समेत 4 शहर, हवा की क्वालिटी बेहद खराब, AQI 300 के पार पहुंचा

बिहार में हवा दिन-प्रतिदिन दूषित हो रही है। नमी बढ़ने के कारण हवा में धूल कण की मात्रा बढ़ गई है। इससे हवा की क्वालिटी बेहद खराब हो गई हैं। 4 जिले रेड जोन में है। पिछले 24 घंटे में हाजीपुर का AQI 394, बेतिया का 333 दर्ज किया गया है। जो खराब श्रेणी में है। पूरी खबर पढ़ें…