Published On: Sun, Jun 9th, 2024

Modi 3.0 Ministers If Nadda Steps Down From Post Of President He Can Become Minister – Amar Ujala Hindi News Live


Modi 3.0 Ministers If Nadda steps down from post of president he can become minister

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ जेपी नड्डा
– फोटो : PTI

विस्तार


नरेंद्र मोदी रविवार शाम को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ ले सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा तेज है कि जगत प्रकाश नड्डा को मंत्री बनाया जा सकता है। जेपी नड्डा 2012 में राज्यसभा के सदस्य बने थे। 2014 में जब अमित शाह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला तो नड्डा को संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया था। 2019 में अमित शाह गृहमंत्री बने तो नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। 2020 में उन्हें फुलटाइम अध्यक्ष चुना गया।

जेपी नड्डा का कार्यकाल हो चुका है पूरा

वैसे, भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है और किसी भी अध्यक्ष को लगातार दो कार्यकाल ही मिल सकते हैं। नड्डा का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है। लोकसभा चुनावों को देखते हुए जून 2024 तक उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था। इसका मतलब है कि जून के अंत से पहले ही भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। इससे पहले अमित शाह ने अध्यक्ष पद पर लगातार दो कार्यकाल पूरे किए थे। उनसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और राजनाथ सिंह भी दो बार पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं।

मूल रूप से बिलासपुर जिले के रहने वाले जगत प्रकाश नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 2 दिसंबर 1960 को हुआ। नड्डा के पिता पटना विश्वविद्यालय में प्राध्यापक और रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। जगत प्रकाश नड्डा की प्रारंभिक पढ़ाई पटना के सेंट जेवियर्स स्कूल से हुई। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बीए में स्नातक की। इसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से एलएलबी की पढ़ाई की। युवावस्था में जय प्रकाश नारायण की ओर से चलाए गए विभिन्न आंदोलनों में सक्रियता से भाग लिया। 1975 में जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1983 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में वह एबीवीपी की ओर से विद्यार्थी परिषद के पहले अध्यक्ष चुने गए। साल 1989 में एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री चुने गए। साल 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए। इसी साल उनकी शादी डॉ. मल्लिका नड्डा के साथ हुई।

1993 में नड्डा पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बिलासपुर सदर सीट से विधायक बने और नेता प्रतिपक्ष चुने गए। साल 1998 में दोबारा चुनाव जीते और भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने। साल 2003 के विधानसभा चुनाव वह हार गए। 2007 में उन्हें फिर से चुनाव जीतने का अवसर मिला। प्रदेश की भाजपा सरकार में उन्हें वन, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का मंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ मतभेद बढ़ने पर साल 2010 में मंत्री पद छोड़कर दिल्ली चले गए। 2010 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए। अप्रैल 2012 में राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए। साल 2013 में उन्हें दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। 2014-2019 तक भारत सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की कमान संभाली। 17 जून 2019 में नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। 20 जनवरी 2020 को जगत प्रकाश को निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>