MI vs GT Live Score: मुंबई को लगा दूसरा झटका, सूर्यकुमार यादव 33 रन बनाकर आउट; साई किशोर को मिली सफलता

08:24 PM, 30-May-2025
MI vs GT Live Score: रोहित शर्मा ने जड़ा पचासा
रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल में 300 छक्के भी पूरे कर लिए। उन्होंने दो छक्के लगाए और आईपीएल में 300 छक्के पूरे करने वाले पहले सक्रिय खिलाड़ी बन गए।
08:13 PM, 30-May-2025
MI vs GT Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका
मुंबई को पहला झटका जॉनी बेयरस्टो के रूप में लगा। उन्हें साई किशोर ने गेराल्ड कोएत्जी के हाथों कैच कराया। अपने डेब्यू मैच में बेयरस्टो 47 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर सूर्यकुमार यादव आए हैं।
07:53 PM, 30-May-2025
MI vs GT Live Score: मुंबई की तेज शुरुआत
रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने मुंबई को तेज शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। चार ओवर के बाद स्कोर 54/0 है।
07:06 PM, 30-May-2025
MI vs GT Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, जयंत यादव, अरशद खान।
07:03 PM, 30-May-2025
MI vs GT Live Score: मुंबई ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन ने डेब्यू किया है। इसके अलावा राज अंगद बावा को मौका मिला है। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। कुसल मेंडिस को जोस बटलर की जगह शामिल किया गया है। इसके अलावा अरशद की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला है।
06:39 PM, 30-May-2025
MI vs GT Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, चरिथ असलांका, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। अश्विनी कुमार/कर्ण शर्मा में से कोई एक इम्पैक्ट प्लेयर हो सकता है।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), कुसाल मेंडिस, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, गेराल्ड कोएत्जी, अरशद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज। प्रसिद्ध कृष्णा इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं।
06:38 PM, 30-May-2025
MI vs GT Live Score: रोहित और बेयरस्टो पारी का आगाज कर सकते हैं
एलिमिनेटर में रोहित के साथ बेयरस्टो पारी का आगाज कर सकते हैं। मध्यक्रम में तिलक वर्मा का खराब प्रदर्शन भी मुंबई के लिए चिंता का सबब है। सूर्यकुमार ने बल्लेबाजी में मुंबई के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वह मौजूदा सत्र में 640 रन बना चुके हैं। अगर वह विफल रहते हैं तो मुंबई की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के बल्लेबाज जिस रन गति से रन जोड़ रहे हैं वह भी परेशानी का सबब है और हार्दिक को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों की अगुआई में मुंबई के गेंदबाज विरोधी टीम को अधिक परेशान कर रहे हैं।
06:38 PM, 30-May-2025
MI vs GT Live Score: मुंबई को भी विदेशी खिलाड़ियों के जाने से नुकसान
टाइटंस की तरह मुंबई को भी विदेशी खिलाड़ियों के जाने से नुकसान हुआ है। शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा के साथ रेयान रिकेल्टन ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका का यह बल्लेबाज अब राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ चुका है। इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स के साथ भी ऐसा ही है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश भी स्वदेश लौट चुके हैं। इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के अलावा रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलंका को मुंबई ने अपने साथ जोड़ा है।
06:37 PM, 30-May-2025
MI vs GT Live Score: बटलर की जगह कुसाल मेंडिस को स्क्वॉड में शामिल किया
बटलर के विकल्प के तौर पर टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज कुसाल मेंडिस को टीम में शामिल किया है, लेकिन देखना होगा कि वह इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज की कमी को पूरा कर पाते हैं या नहीं। मेंडिस का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। टाइटंस के मध्यक्रम में मौजूद शाहरूख खान कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं और शेरफेन रदरफोर्ड भी कुछ एक पारियों में ही रन बना सके हैं। ऐसे में मुंबई के खिलाफ टाइटंस की राह आसान नहीं होगी।
06:37 PM, 30-May-2025
MI vs GT Live Score: बटलर का साथ छूटा, कौन करेगा उन्हें रिप्लेस?
तेज गेंदबाजी विभाग की कमजोरियों के अलावा स्पिन ऑलराउंडर राशिद खान की प्रभावहीनता ने गेंदबाजी में टीम की मुसीबतों को और बढ़ा दिया है। बल्लेबाजी विभाग में शीर्ष तीन बल्लेबाजों साई सुदर्शन, गिल और जोस बटलर ने टीम को प्लेऑफ में जगह दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बटलर लीग चरण के बाद राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के लिए स्वदेश रवाना हो चुके हैं और प्लेऑफ में टीम को उनकी कमी खलेगी।