Medhavi Samman Samaroh Live: शिमला में मेधावी छात्र सम्मान समारोह, होनहारों को सम्मानित कर रहे सीएम सुक्खू

11:46 AM, 06-Aug-2024
11:41 AM, 06-Aug-2024
11:32 AM, 06-Aug-2024
इस दौरान अमर उजाला के सलाहकार संपादक उदय कुमार की ओर से समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व विशेष अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सम्मानित किया गया। इससे पहले आरकेएमवी कॉलेज शिमला की छात्राओं से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
11:16 AM, 06-Aug-2024
11:05 AM, 06-Aug-2024
मेधावियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया
कार्यक्रम के एंकर गौरव शर्मा ने मेधावियों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही कड़ी मेहनत व लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया। समारोह में आरकेएमवी शिमला की छात्राओं ने भक्ति संगीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
10:47 AM, 06-Aug-2024
सम्मान पाने के लिए मेधावियों में भारी उत्साह है। मेधावी सुबह से ही पीटरहॉफ पहुंचना शुरू हो गए थे। खराब मौसम के बावजूद भी राज्य के दुर्गम क्षेत्रों से भी विद्यार्थी सम्मान पाने के लिए शिमला पहुंचे हैं। मेधावियों के साथ उनके अभिभावक भी समारोह में मौजूद हैं।
10:42 AM, 06-Aug-2024
ऐसे होता है मेधावियों को चयन
अमर उजाला हर वर्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में 10वीं व 12वीं कक्षा के टॉप टेन मेरिट सूची में जगह पाने वाले मेधावियों को सम्मानित करता है। इसके अतिरिक्त शिमला शहर के स्कूलों के सीबीएसई, आईसीएसई व एचपी बोर्ड के टॉपर भी सम्मानित किए जाते हैं। इस बार 40 टॉपर सम्मानित होंगे।
10:33 AM, 06-Aug-2024
शिमला शहर के स्कूलों के 40 टॉपर होंगे सम्मानित
इसके अलावा शिमला शहर के विभिन्न स्कूलों के 40 टॉपर भी सम्मानित किए जाएंगे। सभी टॉपरों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। आईईसी विश्वविद्यालय बद्दी, माशवी आईआईटी मेडिकल शिमला, अरनी विश्वविद्यालय काठगढ़ कांगड़ा और सिरड़ा ग्रुफ ऑफ इंस्टीट्यूशंन सुंदरनगर मंडी कार्यक्रम के प्रायोजक हैं।
10:20 AM, 06-Aug-2024
हिमाचल प्रदेश का नंबर वन समाचार पत्र अमर उजाला हर वर्ष की तरह ही इस बार भी 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स को सम्मानित करने की परंपरा का निर्वहन कर रहा है। मुख्यमंत्री 222 टॉपरों को सम्मानित करेंगे। इनमें दसवीं कक्षा के 92 और बारहवीं कक्षा के 90 टॉपर हैं।
10:00 AM, 06-Aug-2024
Medhavi Samman Samaroh Live: शिमला में मेधावी छात्र सम्मान समारोह, होनहारों को सम्मानित कर रहे सीएम सुक्खू
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2024 मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में आयोजित हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह में होनहारों को नवाजेंगे। समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर विशेष अतिथि होंगे। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में मौजूद होंगे।