Mandi News Satya Prakash Sharma Gave Shelter To 150 Orphan Children Will Get Prerna Srot Samman-2024 – Amar Ujala Hindi News Live

जिला मंडी के सत्य प्रकाश शर्मा को हिमाचल प्रदेश सरकार का प्रतिष्ठित प्रेरणा स्रोत सम्मान-2024 मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर…

डिजाइन फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डैहर स्थित दिव्या मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट के संस्थापक सत्य प्रकाश शर्मा को हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित प्रेरणा स्रोत सम्मान-2024 मिलेगा। उनको सम्मान के लिए चयनित होने पर क्षेत्र में और दिव्या मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट में खुशी की लहर है। 14 अप्रैल 1983 सत्यप्रकाश शर्मा ने डैहर में दिव्या मानव ज्योति सेवा अनाथालय की विधिवत शुरुआत की थी। आज यह अनाथालय एक ट्रस्ट का रूप ले चुका है। व्यवस्था के लिहाज में पूरे प्रदेश में यह अनाथालय बेहतरीन माना गया है। यहां की व्यवस्था को देखते वाले हर आगंतुक ने इसे एक आदर्श मॉडल की संज्ञा दी है, इसे सेवाभाव और समर्पण का दूसरा नाम बताया है। इस अनाथालय में करीब 150 बच्चे रह रहे हैं।