Published On: Tue, Aug 20th, 2024

Madhubani Congress Commemorates Rajiv Gandhi s Birth Anniversary with Environmental Appeal संचार क्रांति के प्रणेता थे पूर्व पीएम राजीव गांधी: कांग्रेस, मधुबनी न्यूज़

Share This
Tags


मधुबनी, नगर संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय ललित भवन में भारत रत्न, संचार क्रांति के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जयंती मनायी गई। नेता व कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यालय परिसर एवं अन्य स्थानों पर पौधरोपन कर पर्यावरण संतुलन का लोगों से आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी, कंप्यूटर एवं संचार क्रांति में उनका योगदान चीर स्मरणीय हैं। भारत के छठे प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी अपनी मां और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौत के बाद 40 साल की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बने। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योति रमन झा बाबा नेभारत रत्न राजीव गांधी के व्यक्तित्व व कृतृत्व पर चर्चा की। मौके पर विजय राऊत, डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, सतेंद्र पासवान, अशोक कुमार, पवन यादव, सुजीत झा, शंभूनाथ झा, विवेका नंद झा, सुनील झा, मो. साबिर, अकिल अंजुम, अनिल चंद्र झा, अविनाश झा, मुकेश कुमार पप्पू, प्रजापति झा, मुकेश कुमार, अंकित कुमार, मुनींद्र कुमार, राजीव शेखर, विश्वनाथ पासवान, विनय कुमार, ललन कुमार झा, कमलेश ठाकुर आदि उपस्थित थे।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>