Published On: Mon, May 27th, 2024

Lok Sabha Election: In Himachal, Bjp Is On Every Branch And Congress Is On Every Leaf – Amar Ujala Hindi News Live


lok sabha election: In Himachal, BJP is on every branch and Congress is on every leaf

भाजपा और कांग्रेस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 देवभूमि में लोकसभा का रण अब गिनती के दिनों का ही रह गया है। 1 जून को मतदान होना है। प्रचार के लिए चार दिन हाथ में देख प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस का चुनावी प्रचार चरम पर आ गया है। दोनों दल चारों सीटों में जीत-हार के समीकरणों के हिसाब से स्टार प्रचारकों हिमाचल के रण में उतारने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश के चुनावी माहौल को गरमा कर लौट चुके हैं तो कांग्रेस से अब राहुल और प्रियंका मैदान में हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले से ही मोर्चा संभाले हुए हैं।

प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में शुरुआती दौर से ही तू डाल-डाल तो मैं पात-पात वाली स्थिति बनी हुई है। चुनावी तैयारियों से लेकर प्रत्याशियों की घोषणा और चुनाव प्रचार का श्रीगणेश, सभी मोर्चों पर पहले भाजपा आगे बढ़ी। फिर, कांग्रेस ने कदम बढ़ाया। अब स्टार प्रचारकों को प्रदेश के रण में झोंकने के मामले में भी इसी अंदाज में अपनी रणनीति को अमलीजामा पहना रहे हैं। 24 मई को शिमला संसदीय क्षेत्र के नाहन और मंडी सीट के मंडी में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाएं कर चुनावी माहौल को अपने पक्ष में गरमाने का दांव खेला। एक दिन बाद शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंब और कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के धर्मशाला में गरजे। इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 मई को हमीरपुर और कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्रों में चुनावी रैली कर चुके हैं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>