Kolkata Doctor Murder: Resident Doctors Association Foot March From Igmc To Secretariat Today – Amar Ujala Hindi News Live

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या व अन्य मांगों को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेगा।

आईजीएमसी में प्रदर्शन करते हुए डॉक्टर।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या को लेकर डॉक्टरों का गुस्सा भड़का हुआ है। पीड़िता को न्याय देने और डॉक्टरों की सुरक्षा और दूसरी मांगों को पूरा करने को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेगा।
बताया जा रहा है कि आईजीएमसी से मंगलवार सुबह 10:15 बजे के करीब मुख्य गेट से डॉक्टरों का दल पैदल मार्च निकालेगा। यह पैदल मार्च रीगल से ओक ओवर होते हुए सचिवालय पहुंचेगा। वे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ज्ञापन सौंपेंगे। इसके अलावा अगर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल यहां पर होंगे तो उनसे भी मुलाकात कर डॉक्टरों की मांगों और समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जाएगा। इस दौरान सेमडिकोट के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।