Published On: Sun, May 26th, 2024

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: वेंकटेश ने हैदराबाद बॉलर्स के खोल डाले धागे, ट्रॉफी जीतने के करीब कोलकाता टीम


KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score Updates: आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 फाइनल खेला जा रहा है। केकेआर को खिताब जीतने के लिए 114 रन चाहिए। केकेआर की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज और वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी कर रहे हैं। कोलकाता ने पहला विकेट 11 के स्कोर पर खोया। सुनील नरेन (6) सस्ते में आउट हुए। बता दें कि एसआरएच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 18.3 ओवर में 113 रन पर सिमटी। यह आईपीएल फाइनल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर है। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान पैट कमिंस (19 गेंदों में 24, दो चौके, एक सिक्स) ने बनाए। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने तीन जबकि मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट चटकाए। वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और वरुणच चक्रवर्ती ने एक-एक शिकार किया। टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी एसआरएच ने निराशाजनक आगाज किया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (2) को स्टार्क ने पहले ओवर में बोल्ड किया। ट्रेविस हेड का खाता नहीं खुला। उन्हें वैभव ने दूसरे ओवर में अपने जाल में फंसाया।

राहुल त्रिपाठी (9) का बल्ला भी नहीं चला। एडेन मार्करम ( 20) ने नितीश रेड्डी (13) के साथ हैदराबाद की पारी को संभालने का प्रयास किया मगर कामयाब नहीं हुए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी की। हैदराबाद की आधी टीम 62 रन पर पवेलियन लौट चई। शाहबाज अहमद (8) और अब्दुल समद (4) प्लॉप रहे। कमिंस ने जयदेव उनादकट (4) के साथ नौवें विकेट के लिए 23 रन जोड़े और एसआरएच को सैकड़े के पार पहुंचाया। आउट आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे। केकेआर चौथी जबकि एसआरएच तीसरी बार फाइनल खेली रही है। कोलकाता ने अभी तक दो ट्रॉफी अपने नाम की हैं। उसने 2012 और 2014 में गौतम गंभीर की अगुवाई में खिताब जीता। गंभीर अब केकेआर के मेंटोर हैं और फ्रेंचाइजी 10 साल बाद खिताबी सूखा खत्म करने की फिराक में होगी। वहीं, कमिंस ब्रिगेड ने क्वालीफायर-2 में बाजी मारकर फाइनल में जगह बनाई। एसआरएच ने एकमात्र ट्रॉफी 2016 में हासिल की थी। उस वक्त डेविड वॉर्नर एसआरएच के कप्तान थे।

KKR vs SRH Final Live Score

KKR 93/1 (9 ओवर)*

SRH 113/10 (18.3 ओवर)

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीप), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।

Sun, 26 May 2024 10:23 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: जीते से पहले गुरबाज लौटे पवेलियन

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: गुरबाज जीते से कुछ देर पहले पवेलियन लौट गए। उन्होंने 32 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। उन्हें शाहबाज ने नौवें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया।

Sun, 26 May 2024 10:14 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: केकेआर को चैंपियन बनने के लिए 21 रन की दरकार

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: केकेआर को चैंपियन बनने के लिए महज 21 रन की दरकार है। वेंकटेश अर्धशतक के करीब हैं। उन्होंने 44 रन जोड़ लिए हैं। गुरबाज 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Sun, 26 May 2024 10:05 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: पावरप्ले में उधड़ी हैदराबाद बॉलर्स की बखिया

  KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: केकेआर ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 72 रन जोड़े हैं। गुरबाज और वेंकटेश हैदराबाद बॉलर्स की बखिया उधेड़ रहे हैं। दोनों के बीच 60 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। गुरबाज 21 और वेंकटेश 40 रन बनाकर टिके हैं। वेंकटेश ने छठे ओवर में नटराज के खिलाफ तीन चौके और एक छक्का लगाया।

Sun, 26 May 2024 09:47 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: वेंकटेश ने भुवी को लिया आड़े हाथ

  KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में 20 रन लुटाए। उन्हें वेंकटेश अय्यर ने आड़े हाथ लिया। वेंकटेश ने पहली गेंद पर चौका और अगली दो गेंदों पर सिक्स मारा। वह 19 रन बना चुके हैं। गुरबाज 9 के निजी स्कोर पर हैं।

Sun, 26 May 2024 09:41 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: सुनील नरेन सस्ते में आउट

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: केकेआर ने पहला विकेट गंवा दिया है। सुनील नरेन 2 गेंदों में 6 रन ही बना सके। उन्होंने कमिंस द्वारा डाले गए दूसरी ओवर की पहली गेंद पर सिक्स ठोका और अगली गेंद पर शाहबाज को कैच थमा दिया। गुरबाज (8*) का साथ देने के लिए वेंकटेश अय्यर आए हैं।

Sun, 26 May 2024 09:34 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: कोलकाता की पारी का आगाज

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: कोलकाता की पारी का आगाज हो गया है। रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन लक्ष्य क पीछा करने उतरे हैं। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में पांच रन दिए, जिसमें एक वाइड शामिल है। गुरबाज ने दूसरी गेंद पर चौका जमाया।

Sun, 26 May 2024 09:21 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: कोलकाता को मिला 114 रन का टारगेट

 KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: कोलकाता को फाइनल में 114 रन का टारगेट मिला है। एसआरएच की पारी 18.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। हैदराबाद की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर कमिंस रहे। उन्होंने 19 गेंदों में 24 रन की पारी खेली और रसेल के जाल में फंस गए।

Sun, 26 May 2024 09:12 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: जयदेव उनादकट एलबीडब्ल्यू आउट

 KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: एसआरएच ने नौवां विकेट जयदेव उनादकट के तौर खोया है। उनादकट को 18वें ओवर में नरेन ने एलबीडब्ल्यू आउट हुए। उन्होंने 11 गेंदों में चार रन बनाए।

Sun, 26 May 2024 09:08 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: हैदराबाद टीम पहुंची 100 रन के पार

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: हैदराबाद टीम लड़खड़ाते हुए 100 रन के पार पहुंच गई है। कमिंस केकेआर बॉलर्स से लोहा ले रहे हैं। हर्षित ने 17वें ओवर में 10 रन खर्च किए। कमिंस डबल-सिंगल लेने के अलावा छक्का जड़ा।

Sun, 26 May 2024 08:59 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: पैट कमिंस को मिला जीवनदान

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: कप्तान पैट कमिंस को जीवनदान मिला है। स्टार्क ने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उनका कैच टपका दिया। कमिंस ने उठाकर शॉट मारा और लॉन्ग पर मौजूद स्टार्क के हाथों से गेंद छिटक गई। कमिंस 11 और जयदेव उनादकट 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Sun, 26 May 2024 08:50 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: क्लासेन नहीं दिखा पाए कोई कमाल

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: हैदराबाद का आठवां विकेट हेनरिक क्लाेसन के रूप में गिरा है। क्लासेन कोई कमाल नहीं दिखा सके। उन्होंने 17 गेंदों का सामना किया और 16 रन जुटाए। उन्होंने एक चौका ठोका। हर्षित राणा ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर क्लासेन को बोल्ड किया।

Sun, 26 May 2024 08:42 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: शाहबाज और समद हुए फ्लॉप

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: हैदराबाद ने 77 रन पर सात विकेट गंवा दिए हैं। शाहबाज अहमद (7 गेंदों में 8) और अब्दुल समद (4 गेंदों में 4) फ्लॉप रहे। शाहबाज को स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 12वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। समद का 13वें ओवर में रसेल ने शिकार किया। क्लासेन 13 और कप्तान पैट कमिंस 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Sun, 26 May 2024 08:34 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: हैदाराबाद की आधी टीम लौटी पवेलियन

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score: हैदाराबाद की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। एडेन मार्करम को आंद्रे रसेल ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। मार्करम ने ऑफ स्टंप के बाहर आई शॉर्ट पिच गेंद पर हवाई फायर करने का प्रयास किया मगर लॉन्ग ऑन पर स्टार्क को कैच दे बैठे। उन्होंने 23 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन की पारी खेली।

Sun, 26 May 2024 08:20 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score- बड़ी पारी नहीं खेल पाए नितीश

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score- हैदराबाद को चौथा झटका नितीश रेड्डी के तौर पर गिरा है। वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 10 गेंदों में 13 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का मारा। नितीश को हर्षित राणा ने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट के पीछे गुरबाजों को कैच कराया। उन्होंने मार्करम के साथ चौथे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी की। मार्करम 18 और हेनरिक क्लासेन 2 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Sun, 26 May 2024 08:12 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score- पावरप्ले में एसआरएच ने जोड़े 40 रन

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score- एसआरएच ने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 40 रन जोड़े। वैभव अरोड़ा ने छठे ओवर में 17 रन लुटाए, जिसमें एक वाइड शामिल है। वैभव की मार्करम ने कुटाई की। उन्होंने पहली और दूसरी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का ठोका। मार्करम 15 और नितीश रेड्डी 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Sun, 26 May 2024 08:03 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score- राहुल त्रिपाठी का बल्ला भी नहीं चला

 KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score- हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई है। राहुल त्रिपाठी भी सस्ते में पवेलियन लौटे। उन्होंने 13 गेंदों में एक चौके के जरिए 9 रन बनाए। राहुल को स्टार्क ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर अपने जाल में फंसाया। वह फ्लिक करना चाहते थे लेकिन गेंद मिडविकेट की दिशा में खड़ी हो गई और रमनदीप सिंह ने कैच लपक लिया।

Sun, 26 May 2024 07:51 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score- ट्रेविस हेड गोल्डन डक का शिकार

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score- हैदराबाद को दूसरा तगड़ा झटका ट्रेविस हेड के रूप में लगा है। वह गोल्डन डक का शिकार (पहली गेंद पर आउट) हुए। उन्हें वैभव अरोड़ा ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर गुरबाजों के हाथों कैच कराया। हेड चौथे स्टंप पर आई गुड लेंथ से गच्चा खा गए। 

Sun, 26 May 2024 07:41 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score- अभिषेक शर्मा बने स्टार्क का शिकार

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score- हैदराबाद ने खराब आगाज किया है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला। वह पांच गेंदों में दो रन ही बना सके। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक को बोल्ड किया।

Sun, 26 May 2024 07:37 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score- खिताबी जंग का हुआ आगाज

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score- खिताबी जंग का आगाज हो गया है। हैदराबाद की ओर से बल्लेबाजी के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड आए हैं। केकेआर की गेंदबाजी आक्रमण की कमान मिचेल स्टार्क ने संभाली। 

Sun, 26 May 2024 07:25 PM

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score- इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स की लिस्ट

KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Score- सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: अब्दुल समद, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, वॉशिंगटन सुंदर

कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूटन: नितीश राणा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>