Published On: Sat, Dec 7th, 2024

Kendriya Vidyalaya will be opened in Mahuva of Dausa district | दौसा जिले के महुवा में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय: शिक्षा मंत्रालय की सौगात क्षेत्र में खुशी का माहौल, मंत्री किरोड़ीलाल व विधायक राजेन्द्र मीणा ने जताया आभार – Dausa News

Share This



दौसा जिले के महवा को केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिली है।

केंद्र सरकार ने दौसा जिले को एक और केंद्रीय विद्यालय की सौगात दी है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा में जिले के महवा क्षेत्र को भी शामिल किया गया है। नए केंद्रीय विद्यालय में 960 स्टूडेंट्स को एडमिशन दिए जाएंगे। नए केंद

.

मंत्री-विधायक ने जताया आभार

महवा में केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री का आभार जताया है। कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीणा ने कहा- महवा में केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर पिछले कई वर्षों में मेरे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अवगत करवाया गया था और आज मुझे खुशी है कि केंद्र सरकार द्वारा महवा में केंद्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। केंद्रीय विद्यालय खुलने से महवा क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा।

स्थानीय विधायक राजेन्द्र मीणा ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बहुत-बहुत आभार जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महवा में केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की है। वहीं पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री का आभार जताया।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>