Karauli News: The First Rain Of Monsoon Gave Relief From The Heat Trees Broke In Strong Wind – Amar Ujala Hindi News Live


करौली में मानसून की पहली बारिश।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करौली जिले में मानसून की पहली बारिश ने जमकर हुई। क्षेत्र में दोपहर बाद घने बादल छाए, तेज हवा और मेघ गर्जना के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से क्षेत्र के तापमान में गिरावट आई और सुबह से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने भी क्षेत्र में मेघ गर्जना और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी दी है। तेज हवा के चलते कई स्थानों पर पेड़ टूट गए, छप्पर और टीन शेड उड़ गई।
करीब आधे घंटे हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। पहली बारिश के प्रति लोगों में भी उत्साह नजर आया। बच्चे और युवा बारिश में नहाते तथा अठखेलियां करते नजर आए। तेज हवा के साथ बारिश के चलते बाजार भी सूने हो गए।
इधर, बारिश से किसानों को खेत में फसल बुवाई की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून प्रदेश में प्रवेश कर चुका है। आगामी एक-दो दिन तक बारिश गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।