Published On: Tue, Jun 4th, 2024

Kangana Ranaut Mandi seat ahead by 31 thousand votes against Vikramaditya Singh


ऐप पर पढ़ें

Himachal Pradesh Lok Sabha Election Result 2024: हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग के बाद रुझान आने शुरू हो गए हैं। प्रदेश की चारों संसदीय सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई हुई है।

मंडी लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत 3़ हजार वोटों से आगे चल रहीं हैं। कंगना का सीधा-सीधा मुकाबला विक्रमादित्स सिंह से है।  मंडी संसदीय सीट में कुल 10 प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग जारी है। कंगना के अलावा एक और महिला प्रत्याशी राखी गुप्ता  निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं हैं। 

पहले चरण की मतगणना के बाद कंगना रनौत 31 हजार वोटों से आगे चल रहीं हैं। कंगना को 225654 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि उनके चीर प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्स सिंह को अबतक 194562 वोट ही मिल सके हैं।

कुल मतदान का कंगना को 52 फीसदी वोट पड़ा है। हमीरपुर संसदीय सीट पर भी बीजेपी प्रत्याशी ने शानदान बढ़त बनाई हुई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 72676 मतों से आगे चल रहे हैं। ठाकुर का वोटिंग प्रतिशत 59 प्रतिशत रहा है।

ठाकुर का सीधा मुकाबला कांग्रेस के सतपाल रायजादे के साथ है। सतपाल को 160202 पड़े हैं। आपको बता दें कि हमीरपुर संसदीय सीट में 12 प्रत्याशियों के बीच चुनाव जंग है।   कांगड़ा संसदीय सीट से भी बीजेपी प्रत्याशी ने बढ़त बनाई हुई है।

पहले चरण की वोटिंग में बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजीव भारद्वाज को 323324 वोट पड़े हैं और वह 119571 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा को अभी तक 203753 वोट ही मिले हें।

शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार कश्यप ने बढ़त बनाई हुई है। उन्हें 257359 वोट मिले हैं और वह 38659 वोटों से आगे हैं। जबकि, कांग्रेस के विनोद सुलतानपुरी को 218700 वोट पड़े हैं। 


 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>