Kalash installed on the top of Jain temple in Kokapur | कोकापुर में जैन मंदिर शिखर पर कलश स्थापित: नवनिर्मित शांतिनाथ जिनालय में आदिनाथ भगवान की 31 इंच की प्रतिमा स्थापित – Dungarpur News

नवनिर्मित शांतिनाथ जिनालय में मूलनायक आदिनाथ भगवान की 31 इंच की प्रतिमा स्थापित की गई।
कोकापुर गांव में सकल दशा हूमड़ दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित छह दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सोमवार को संपन्न हुआ। आचार्य सुनील सागरजी महाराज के सानिध्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
.

कमलेश कुमार भानु कुमार शाह परिवार ने ध्वजादंड स्थापित किया।
प्रतिष्ठाचार्य महावीर जैन, विनोद पगारिया विरल, ब्रह्मचारी विनय शास्त्री और संजय शास्त्री के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। सोमवार सवेरे इन्द्र इन्द्राणी समूह ने जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक किया। विश्व शांति के लिए प्रतिमा पर शांतिधारा की गई।
कार्यक्रम में नवदेवता पूजा, देव शास्त्र गुरु पूजा और सरस्वती पूजा की गई। सम्मेद शिखर से भगवान के मोक्ष गमन का दृश्य दिखाया गया। निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। अग्निकुमार देव ने तीर्थंकर भगवान के नख व केश का अग्नि संस्कार किया।
यज्ञशाला में हवन कुंड में इन्द्र इन्द्राणी समूह ने प्रतिष्ठाचार्य के मंत्रोच्चारण के साथ शांति के लिए दशांग धूप व घी की आहुति दी। आरती और शांतिपाठ के बाद शोभायात्रा निकाली गई।

जिनालय के शिखर पर महिपाल लक्ष्मीचंद्र परिवार द्वारा कलश स्थापना की गई।
नवनिर्मित शांतिनाथ जिनालय में मूलनायक आदिनाथ भगवान की 31 इंच की प्रतिमा स्थापित की गई। यह प्रतिमा मुंबई प्रवासी कोकापुर निवासी जितेन्द्र कुमार लक्ष्मीचन्द शाह परिवार द्वारा स्थापित की गई। जिनालय के शिखर पर महिपाल लक्ष्मीचंद्र परिवार द्वारा कलश स्थापना की गई। कमलेश कुमार भानु कुमार शाह परिवार ने ध्वजादंड स्थापित किया।
दोपहर में विवाहित जोड़ों और बच्चों के जैनत्व संस्कारोपण किए गए। शाम को संघ का भासौर के लिए मंगल विहार हुआ।