Published On: Sat, Nov 23rd, 2024

Jharkhand Election Result LIVE: ‘INDIA’ ने पार किया जादुई आंकड़ा, CM हेमंत सोरेन जीते, JMM की 28 सीटों पर विजय


06:53 PM, 23-Nov-2024

झामुमो ने जीतीं 28 सीटें

झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो ने 28 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। पार्टी छह सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा ने 16 सीटों पर जीत हासिल की है और पांच पर बढ़त बनाए है। इसके अलावा कांग्रेस 11 सीटों पर जीत हासिल करने के साथ ही पांच पर बढ़त बनाए है। 

 

05:51 PM, 23-Nov-2024

सीएम सोरेन ने जनता का किया धन्यवाद

झारखंड के सीएम और झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मैं सभी समुदायों के लोगों और राज्य के सभी किसानों, महिलाओं और युवाओं को बहुमत के साथ वोट देने और इस चुनाव को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं उन सभी नेताओं को भी धन्यवाद देता हूं जो मैदान में थे और लोकतंत्र की ताकत को लोगों तक ले गए। हम पूरे परिणाम का इंतजार कर रहे हैं जो जल्द ही घोषित किए जाएंगे। उसके बाद हम आगे का फैसला लेंगे। इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। मैं आप सभी को समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। 

 

05:45 PM, 23-Nov-2024

जनता ने हेमंत पर जताया भरोसा : कल्पना

सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि ये सरकार अबुआ सरकार है। ये सरकार झारखंड की जनता की सरकार है। जनता ने हेमंत सोरेन पर अपना अटूट विश्वास जताया है। हेमंत जिस तरह पहले एक बेटे के तौर पर, एक भाई के तौर पर झारखंड की सेवा कर रहे थे, अब आने वाले समय में वो उससे भी ज्यादा मेहनत करेंगे।

05:27 PM, 23-Nov-2024

हेमंत सोरेन ने दर्ज की जीत

बरहेट सीट से चुनाव लड़ रहे झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने 39 हजार वोटों से गमलियाल हेम्ब्रम को हराया है।

05:05 PM, 23-Nov-2024

झामुमो प्रत्याशी ने की पुर्नमतगणना की मांग

सरायकेला से झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली ने दोबारा मतगणना कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गणना में हुई गलती हुई है। गणेश महाली ने 61 नंबर बूथ से 210 नंबर बूथ तक में गलती होने का आरोप लगाया है। 

04:55 PM, 23-Nov-2024

कांग्रेस ने पांच और आरजेडी ने एक सीट पर हासिल की जीत

कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत हासिल कर ली है। जबकि एक सीट पर आरजेडी प्रत्याशी को जीत मिली है। 

04:49 PM, 23-Nov-2024

भाजपा ने चार सीटें जीतीं

भाजपा ने बरही सीट पर जीत हासिल कर ली है। वहीं धनबाद में राज सिन्हा और बाघमर्रा में शत्रुघ्न महतो जीते हैं। 

04:47 PM, 23-Nov-2024

लुईस मरांडी की जीत

झामुमो ने 14 सीट पर जीत हासिल कर ली है। जामा सीट पर लुईस मरांडी पांच हजार वोटों से जीत गईं हैं। वह हाल ही में भाजपा से झामुमो में शामिल हुईं थीं। मनोहरपुर से जगत मांझी, चक्रधरपुर से सुखराम ओराओन जीते हैं। 

04:28 PM, 23-Nov-2024

बेरमो सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत

बेरमो सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल ने जीत हासिल की है। उन्होंने जेएलकेएम के जयराम महतो को 29 हजार वोट से हराया। 

04:24 PM, 23-Nov-2024

टुंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी की हार

टुंडी सीट पर झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने 25 हजार वोट से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार महतो को हराया। 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>