Jharkhand: हजारीबाग में बस पलटने से हादसे में सात लोगों की मौत, कई घायल; कोलकाता से पटना जा रही थी बस


सड़क हादसा।
– फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
झारखंड के हजारीबाग जिले में पटना जा रही एक बस के पलट जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गोरहर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पास हुई, जब बस एक तीखे मोड़ पर पलट गई।
सात की मौत, 10 ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल
हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हादसे के दौरान बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जो कोलकाता से पटना जा रही थी। हादसे में घायल हुए 10 लोगों की हालत गंभीर है। इन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय बस में ज्यादातर यात्री सो रहे थे। मारे गए लोगों में अब तक सिर्फ तीन लोगों की पहचान हो सकी है। चार अन्य शवों को पहचान के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसबीएमसीएच) में रखा गया है।
(ये खबर अपडेट की जा रही है)