Published On: Tue, Jun 4th, 2024

Jhalawar-Baran Chunav Result: क्या 5वीं बार भाजपा को जीत दिला पाएंगे वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत? या कांग्रेस मारेगी बाजी


झालावाड़ बारां. झालावाड़ बारां संतरो और लहसुन के लिए विश्व भर में पहचान रखने वाले इन जिलों में कुल 8 विधानसभा सीटें हैं. इस सीट में शामिल झालावाड़ और बारां जिला कृषि प्रधान और अच्छे अनाज के साथ संतरा उत्पादन को लेकर जाने जाते है. झालावाड़-बारां लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ माना जाता है , 1989 से अब तक हुए लोकसभा चुनावों से इस सीट पर भाजपा लगातार अपना कब्ज़ा जमाती आ रही है. यह क्षेत्र राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गृह क्षेत्र माना जाता है. बीते 9 लोकसभा चुनाव में वसुंधरा राजे और उनके पुत्र दुष्यंत सिंह इस सीट पर जीतते आ रहे है.

इस बार भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर दुष्यंत सिंह को टिकट देकर पांचवी बार मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने वर्तमान बारां जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया को टिकट दिया है. उर्मिला जैन साल 2009 में भी दुष्यंत सिंह के सामने कांग्रेस की प्रत्याशी रही थी तब दुष्यंत सिंह ने उन्हें 52,841 मतों से शिकस्त दी थी. इस लोकसभा के झालावाड़ जिले की झालरापाटन विधानसभा सीट से जीतने के बाद वसुंधरा राजे 2 बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रही.

आजादी के बाद यह सीट झालावाड़ सीट के नाम से अस्तित्व में थी, जिसमें झालावाड़ जिले का सम्पूर्ण क्षेत्र और बारां जिले का किशनगंज, अटरू और छबड़ा क्षेत्र शामिल था, लेकिन 2008 के परिसीमन में झालावाड़ जिले की सम्पूर्ण 4 और बारां जिले की सम्पूर्ण 4 विधानसभा सीटों को मिलाकर झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र का गठन किया गया. यहां 2019 तक हुए कुल 17 लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा बीजेपी ने 9 बार जीत दर्ज की. 1989 से लगातार इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है. वहीं कांग्रेस ने 4 बार, भारतीय जनसंघ ने 2 बार, भारतीय लोकदल ने 1 बार और जनता पार्टी ने 1 बार इस सीट पर कब्जा जमाया है.

FIRST PUBLISHED : June 4, 2024, 07:54 IST

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>