Published On: Fri, Jun 13th, 2025

It rained for 45 minutes in Dholpur | धौलपुर में 45 मिनट तक हुई बारिश: तापमान में आई गिरावट, एक युवक आकाशीय बिजली से झुलसा – Dholpur News



शुक्रवार शाम को प्री मानसून की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया।

धौलपुर में शुक्रवार शाम को प्री मानसून की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुके तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

.

बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से रजौरा कलां निवासी बबलू झुलस गया। युवक को सैंपऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में मेघ गर्जना के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी थी। शाम 4 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। करीब पौन घंटे तक बारिश का दौर चला।

किसान विनीत कुमार शर्मा के अनुसार यह बारिश फसल के लिए पर्याप्त नहीं है। खेतों में अभी भी नमी की कमी है। खरीफ फसल की बुवाई जून के अंत और जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होगी। किसानों का कहना है कि मानसून के शुरुआती संकेत अच्छे हैं। समय पर अच्छी बारिश होने से खरीफ फसल की बुवाई भी समय पर हो सकेगी।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>