Published On: Fri, Jul 19th, 2024

INDW vs PAKW Live Score, Asia Cup 2024: जीत की ओर टीम इंडिया, अर्धशतक के करीब स्मृति मंधाना


India vs Pakistan Live Score Women’s Asia Cup 2024, Today INDW vs PAKW Match Updates: आज महिला एशिया कप 2024 में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान महामुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने दांबुला के मैदान पर भारत के सामने 109 रन का लक्ष्य रखा है। भारत की ओर से शेफाली वर्मा (38*) और स्मृति मंधाना (45*) बल्लेबाजी कर रही हैं। बता दें कि पाकिस्तान की पारी 19.2 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। सिदरा अमीन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों में 25 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके शामिल हैं। पाकिस्तान की खस्ता हालत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सात खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं। टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर गुल फिरोजा (5) और मुनीबा अली (11) चौथे ओवर तक पवेलियन लौट गईं। आलिया रियाज (6) और कप्तान निदार डार (8) ज्यादा देर नहीं टिकीं। तूबा हसन 19 गेंदों में 22 रन जुटाए। फातिमा सना 16 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाकर पाकिस्तान को 100 के पार पहुंचाया। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर और श्रेयंका पाटिल ने दो-दो शिकार किए।

India vs Pakistan Live Cricket Score

IND 84/0 (8 ओवर)*

PAK 108/10 (19.2 ओवर)

भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सिदरा अमीन, गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), निदा डार (कप्तान), आलिया रियाज, इरम जावेद, फातिमा सना, तूबा हसन, सादिया इकबाल, नशरा संधू, सैयदा अरूब शाह।

Fri, 19 Jul 2024 09:19 PM

INDW vs PAKW Live Score: फिफ्टी से चूकीं स्मृति मंधाना

INDW vs PAKW Live Score: भारत का पहला विकेट स्मृति मंधाना के रूप में गिरा है। वह फिफ्टी से चूक गईं। उन्होंने 31 गेंदों में 9 चौकों के जरिए 45 रन की पारी खेली। मंधाना को 10वें ओवर में सैयदा अरूब शाह ने आउट किया। उन्होंने शेफाली के संग पहले विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की।

Fri, 19 Jul 2024 09:15 PM

INDW vs PAKW Live Score: जीत की ओर टीम इंडिया

 INDW vs PAKW Live Score: टीम इंडिया जीत की ओर बढ़ रही है। भारत ने तूबा हसन द्वारा डाले गए आठवें ओवर में 21 रन बटोरे। मंधाना ने चार चौके ठोके। वह 43 के निजी स्कोर पर पहुंच गई हैं। शेफाली 35 रन बनाकर टिकी हैं।

Fri, 19 Jul 2024 09:03 PM

INDW vs PAKW Live Score: पावरप्ले में 50 के पार टीम इंडिया

INDW vs PAKW Live Score: शुरुआती 6 ओवर के बाद टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए 57 रन जोड़े हैं। शेफाली ने पावरप्ले में 22 गेंदों में 25 रन बनाए जबकि मंधाना ने 14 गेंदों में 22 रन जोड़े। 

Fri, 19 Jul 2024 08:44 PM

INDW vs PAKW Live Score: भारतीय पारी का हुआ आगाज

INDW vs PAKW Live Score: भारतीय पारी का आगाज हो गया है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैं। सादिया इकबाल ने पहले ओवर में 6 रन दिए। मंधाना ने चौके समेत पांच रन बटोरे। मंधाना ने सिंगल लिया।

Fri, 19 Jul 2024 08:31 PM

INDW vs PAKW Live Score: भारत को मिला 109 रन का टारगेट

NDW vs PAKW Live Score: भारत को 109 रन का टारगेट मिला है। पाकिस्तान की ओर से आउट होने वाली आखिरी प्लेयर सादिया इकबाल रहीं। उन्होंने चार गेंदों का सामना किया लेकिन खाता नहीं खुला।

Fri, 19 Jul 2024 08:27 PM

INDW vs PAKW Live Score: पाकिस्तान ने एक ओवर में गंवाए तीन विकेट

INDW vs PAKW Live Score: पाकिस्तान ने 18वें ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। दीप्ति शर्मा ने पहली गेंद पर तूबा (19 गेंदों में 22) को पवेलियन भेजा। चौथी गेंद पर सैयदा अरूब शाह (2) रन आउट हुईं। नशरा संधू ने आखिरी गेंद पर ऋचा को कैच दिया। उनका खात नहीं खुला।

Fri, 19 Jul 2024 08:04 PM

INDW vs PAKW Live Score: रेणुका ने पाकिस्तान को दिया डबल झटका

 INDW vs PAKW Live Score: रेणुका सिंह 13वें ओवर में पाकिस्तान को डबल झटका दिया। उन्होंने पांचवीं गेंद पर सिदरा अमीन को आउट किया, जिन्होंने 35 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। सिदार ने तीन चौके लगाए। रेणुका ने आखिरी गेंद पर इरम जावेद को एलबीडब्ल्यू किया। उनका खाता नहीं खुला।

Fri, 19 Jul 2024 07:57 PM

INDW vs PAKW Live Score: दीप्ति शर्मा के जाल में फंसी बड़ी मछली

INDW vs PAKW Live Score: दीप्ति शर्मा के जाल में बड़ी मछली  फंसी है। उन्होंने 12वें ओवर में कप्तान निदा डार को हेमलता के हाथों लपकवाया। डार ने 11 गेंदों में 8 रन जोड़े।

Fri, 19 Jul 2024 07:46 PM

INDW vs PAKW Live Score: लड़खड़ाने के बाद पाकिस्तान 50 रन के पार

 INDW vs PAKW Live Score: पाकिस्तान टीम ने लड़खड़ाने के बाद 10वें ओवर में जाकर 50 रन का आंकड़ा पार किया। सिदरा 24 और कप्तान निदा डार चार रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Fri, 19 Jul 2024 07:36 PM

INDW vs PAKW Live Score: आलिया रियाज लौटीं पवेलियन

INDW vs PAKW Live Score: पाकिस्तान ने तीसरा विकेट आलिया रियाज के तौर पर खोया है। उन्हें श्रेयंका पाटिल ने आठवें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। आलिया ने 11 गेंदों में पांच रन बटोरने के बाद रोड्रिग्स को कैच थमाया।

Fri, 19 Jul 2024 07:23 PM

INDW vs PAKW Live Score: पूजा ने पाकिस्तान को दिया दूसरा झटका

 INDW vs PAKW Live Score: पूजा वस्त्राकर ने पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने चौथे ओवर की पांचवें गेंद पर मुनीबा अली को अपने जाल में फंसाया। मुनीबा ने जेमिमा रोड्रिग्स को आसान कैच दिया। उन्होंने 11 गेंदों मे दो चौकों के जरिए 11 रन जुटाए।

Fri, 19 Jul 2024 07:11 PM

INDW vs PAKW Live Score: पूजा ने भारत को दिलाई पहली सफलता

INDW vs PAKW Live Score: पूजा वस्त्राकर ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर गुल फिरोजा का शिकार किया। फिरोजा ने पांच गेंदों में पांच रन बनाने के बाद हरमनप्रीत कौर कौच थमाया।

Fri, 19 Jul 2024 06:48 PM

INDW vs PAKW Live Score: टॉस गंवाने के बाद क्या बोलीं हरमनप्रीत कौर?

INDW vs PAKW Live Score: टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि 40 ओवर तक परिस्थितियां एक जैसी ही रहने वाली हैं। हमारे लिए हर खेल महत्वपूर्ण है और हम पहले मैच से ही लय में आना चाहते हैं। हमने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पिछले टी20 मैच से 3 बदलाव किए हैं।

Fri, 19 Jul 2024 06:40 PM

INDW vs PAKW Live Score: हम इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार: निदा डार

INDW vs PAKW Live Score: पाकिस्तान की कप्तान निदा डार ने टॉस जीतने के बाद कहा, ”हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। विकेट ड्राई लग रहा है। हमने कराची में काफी अभ्यास और ट्रेनिंग की है। हम इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह एक बेहतरीन मौका है। हमारे पास गेंदबाजों और बल्लेबाजों का अच्छा संयोजन है और हम अच्छे खेल की उम्मीद कर रहे हैं।”

Fri, 19 Jul 2024 06:33 PM

INDW vs PAKW Live Score: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीता टॉस

 INDW vs PAKW Live Score: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

Fri, 19 Jul 2024 06:04 PM

INDW vs PAKW Live Score: कुछ देर में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान महामुकाबले का टॉस

 INDW vs PAKW Live Score: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान महामुकाबला शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। साढ़े बजे कप्तान हरमनप्रीत कौर और निदा डार मैदान पर होंगी।

Fri, 19 Jul 2024 05:03 PM

INDW vs PAKW Live Score: हरमनप्रीत ने बताया एशिया कप क्यों है अहम?

INDW vs PAKW Live Score: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि उपमहाद्वीप में टीमों पर दबदबा जारी रखने की मुहिम में वे महिला एशिया कप के मंच का इस्तेमाल आगामी टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए करेंगी। हरमनप्रीत ने कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ”यह टूर्नामेंट हम सभी के लिए काफी अहम है क्योंकि हम इस टूर्नामेंट को समान रूप से सम्मान देते हैं और एशिया के साथ विश्व स्तर पर भी सुधार करना चाहते हैं।” उन्होंने कहा, ”इसलिए हमारा ध्यान समान ही रहेगा क्योंकि हम टी20 विश्व कप या किसी अन्य विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं। हमारे लिए हर मैच अहम है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।”

Fri, 19 Jul 2024 04:13 PM

INDW vs PAKW Live Score: पाकिस्तान टीम में हुए टीम में काफी बदलाव

INDW vs PAKW Live Score: पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए निदा डार को कप्तान बनाये रखा है लेकिन टीम में काफी बदलाव किए गए हैं। इरम जावेद, ओमैमा सोहेल और सैयदा आरूब शाह को इस साल पहली बार टीम में जगह मिली है जबकि तस्मिया रूबाब पदार्पण करेंगी।

Fri, 19 Jul 2024 03:03 PM

INDW vs PAKW Live Score: भारतीय टीम का एशिया कप रिकॉर्ड

INDW vs PAKW Live Score: भारतीय टीम का एशिया कप में दबदबा रहा है जिसने चार में से तीन टी20 खिताब और चारों बार 50 ओवरों के प्रारूप में जीत दर्ज की है। महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भारत ने 20 में से 17 मैच जीते हैं। उसने 2022 में फाइनल में श्रीलंका को हराया था।

Fri, 19 Jul 2024 02:13 PM

INDW vs PAKW Live Score : भारत ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच

INDW vs PAKW Live Score : भारत ने 2004 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट के सभी सात चरण (टी20 और वनडे मिलाकर) में ट्रॉफी जीतकर दबदबा बनाया है। भारत महिला एशिया कप टी20 में सबसे सफल टीम है जिसमें उसने 20 में से 17 मैच में जीत हासिल की है। 2022 के पिछले चरण के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हराया था। 

 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>