India vs Spain Bronze Medal Match LIVE: हॉकी कांस्य पदक मैच जारी, स्पेन के खिलाफ कप्तान हरमनप्रीत ने भारत को दिलाई बढ़त

India vs Spain Bronze Medal Match LIVE: इंडिया और स्पेन के बीच पेरिस ओलंपिक का हॉकी का कांस्य पदक मैच जारी है। स्कोर फिलहाल 2-1 है और भारत आगे है। हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए दागे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पास लगातार दूसरी बार ओलंपिक गेम्स में कांस्य पदक जीतने का मौका है। टोक्यो ओलंपिक में भी टीम ने कांस्य पर कब्जा किया था। इस बार भी टीम कांस्य पदक के लिए लड़ाई लड़ रही है। सेमीफाइनल में जर्मनी से 3-2 से हार झेलने के बाद भारतीय टीम को ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन से भिड़ रही है। महान गोलकीपर पीआर श्रीजेश के लिए ये आखिरी मैच है। इसके बाद वे रिटायरमेंट लेने वाले हैं। इस मैच की पल-पल की अपडेट्स आपको यहां मिलती रहेंगी।
India vs Spain Live Score Hockey: हरमनप्रीत का दूसरा धमाका
भारत बनाम स्पेन हॉकी कांस्य पदक मैच के तीसरे क्वॉर्टर में भारत के लिए तीसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागा और भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई।
India vs Spain Live Score Hockey: आधा गेम समाप्त, स्कोर 1-1
भारत बनाम स्पेन हॉकी कांस्य पदक मैच के दूसरे क्वॉर्टर का भी खेल समाप्त हो गया है। स्कोर 1-1 से बराबरी पर खड़ा है।
India vs Spain Live Score Hockey: भारत ने की बराबरी
दूसरे क्वॉर्टर के आखिरी मिनट के आखिरी कुछ सेकंड्स में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हार्दिक सिंह ने बॉल को इंजेक्ट किया और हरमनप्रीत सिंह ने बॉल को नेट्स में भेजा और स्कोर 1-1 से बराबरी पर पहुंचाया।
India vs Spain Live Score Hockey: रोहिदास चूके
दूसरे क्वॉर्टर के 29वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर भारत को मिला, लेकिन अमित रोहिदास उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए। स्पेन अभी भी मैच में आगे है।
India vs Spain Live Score Hockey: लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर
स्पेन को 20वें और 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करने का मौका मिला, लेकिन भारत ने इन दोनोंं मौकों पर गोल होने नहीं दिया। स्पेन 1-0 से आगे है।
India vs Spain Live Score Hockey: स्पेन ने दागा गोल
दूसरे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट और मैच के 18वें मिनट में स्पेन को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। स्पेन के लिए मार्क मिरेल्स ने गोल किया। पीआर श्रीजेश गोल सेव नहीं कर पाए।
India vs Spain Live Score Hockey: दूसरे क्वॉर्टर का खेल शुरू
पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी का ब्रॉन्ज मेडल मैच भारत और स्पेन के बीच जारी है। मुकाबले के दूसरे क्वॉर्टर का खेल शुरू हो गया है। स्कोर अभी भी 0-0 ही है।
India vs Spain Live Score Hockey: पहले क्वॉर्टर में नहीं हुआ कोई भी गोल
भारत और स्पेन के बीच खेले जा रहे हॉकी ब्रॉन्ज मेडल मैच के पहले क्वॉर्टर में कोई भी गोल नहीं हुआ। स्कोर 0-0 ही है। भारत के पास कुछ मौके आए, लेकिन इसे भुना नहीं पाए।
India vs Spain Live Score Hockey: बराबरी का मुकाबला
सुखजीत सिंह से छठे मिनट में शॉट मिस हो गया। अन्यथा भारत 1-0 से आगे हो सकता था। 9वें मिनट में स्पेन के गोलकीपर ने एक गोल सेव किया। मुकाबला बराबरी का जारी है।
India vs Spain Live Score Hockey: पहले क्वॉर्टर का खेल जारी
इंडिया वर्सस स्पेन हॉकी ब्रॉन्ज मेडल मैच के पहले क्वॉर्टर का खेल जारी है।
India vs Spain Live Score Hockey: स्पेन के खिलाफ भारत की स्टार्टिंग इलेवन
भारत की स्टार्टिंग इलेवन
पीआर श्रीजेश, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, संजय, सुमित, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, शमसेर सिंह, अभिषेक, मनदीप सिंह और सुखजीत सिंह
India vs Spain Live Score Hockey: भावुक नजर आए श्रीजेश
ओलंपिक गेम्स कवर करने गए एक पत्रकार ने जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, “श्रीजेश आपके पास एकांत का एक क्षण है। मैदान में पहला खिलाड़ी बाहर आता है, वह आधी लाइन पर खड़ा होता है, गोल पोस्ट की ओर देखता है। अकेले चलता है, ग्रैंडस्टैंड के बाईं ओर गोलपोस्ट के अंदर बैठता है। यह उस व्यक्ति के लिए एक भावनात्मक दोपहर होगी जो अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहा है।”
India vs Spain Live Score Hockey: श्रीजेश खेलेंगे आखिरी मैच
भारतीय मेंस हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और महान गोलकीपर आज यानी 8 अगस्त 2024 को अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेलने उतरेंगे। अगर वे इस मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाने में सफल होते हैं तो एक और ओलंपिक कांस्य मेडल के साथ अपने करियर को समाप्त करेंगे।
India vs Spain Live Score Hockey: कांस्य पर कब्जा चाहेगा भारत
भारतीय हॉकी टीम लगातार दूसरी बार ओलंपिक गेम्स में कांस्य पदक जीतने के इरादे से उतरेगी। स्पेन से टीम इंडिया की टक्कर होने वाली है।