IND vs ZIM Live Score: भारत को लगा पांचवां झटका, सैमसन 58 रन बनाकर आउट, मुजरबानी को मिली सफलता

05:52 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: सैमसन 58 रन बनाकर आउट
भारत को पांचवां झटका संजू सैमसन के रूप में लगा। वह 45 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। 40 गेंदों में विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने एक चौका और चार छक्के लगाए। मुजरबानी ने उन्हें मारुमनी के हाथों कैच कराया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं।
05:36 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: रियान पराग 22 रन बनाकर आउट
भारत को चौथा झटका 104 रन के स्कोर पर लगा। मावुटा ने रियान पराग को नगारवा के हाथों कैच कराया। वह 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए संजू सैमसन मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 113/4 है।
05:24 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: सैमसन-पराग ने संभाली पारी
पावरप्ले में तीन विकेट खो चुकी भारतीय टीम के लिए रियान पराग और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला है। दोनों के बीच पचास से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 95/3 है।
05:03 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: पावरप्ले समाप्त, स्कोर 44/3
भारत के लिए शुरुआती छह ओवर कुछ खास नहीं रहे। पावरप्ले में भारत के तीन बल्लेबाज आउट हो गए। जायसवाल 12, अभिषेक 14 और गिल 13 रन बनाकर आउट हुए। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 44/3 है। फिलहाल क्रीज पर संजू सैमसन और रियान पराग मौजूद हैं।
04:56 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: भारत का तीसरा विकेट गिरा
भारत को तीसरा झटका नगारवा ने दिया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को 40 रन के स्कोर पर आउट किया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रियान पराग उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए संजू सैमसन मौजूद हैं।
04:50 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका
भारत को दूसरा झटका 38 रन के स्कोर पर लगा। मुजरबानी ने अभिषेक शर्मा को आउट किया। वह सिर्फ 14 रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 38/2 है।
04:45 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 33/1
यशस्वी जायसवाल की वापसी के बाद अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल मोर्चा संभालने की कोशिश कर रहे हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 33/1 है।
04:34 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा
भारत को पहला झटका 13 रन के स्कोर पर लगा। सिकंदर रजा ने पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल को आउट किया। वह दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाने में कामयाब हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अभिषेक शर्मा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल मौजूद हैं। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर 15/1 है।
04:30 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का पहला ओवर सिकंदर रजा फेंक रहे हैं।
04:11 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार।
जिम्बाब्वे : वेस्ले मधवेरे, तदिवनाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), ब्रैंडन मावुटा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।