IND vs SL Live Score 3rd T20I: भारत की आधी टीम 50 रन से पहले पवेलियन लौटी, शिवम दुबे बने मेंडिस का शिकार

IND vs SL Live Score 3rd T20I, Today India vs Sri Lanka Match Updates: आज इंडिया वर्सेस श्रीलंका तीसरा टी20 मैच पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारत की ओर से शुभमन गिल (16*) और रियान पराग (1*) बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का पांचवां विकेट 48 के स्कोर पर गिरा। शिवम दुबे ने 13 रन का योगदान दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 8 और रिंकू सिंह ने एक रन बनाया।। संजू सैमसन का खाता नहीं खुला। यशस्वी जायसवाल ने 10 रन बनाए। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। शुभमन गिल की वापसी हुई है। वह गर्दन में ऐंठन के कारण पिछले मैच में नहीं खेले थे। खलील अहमद, वॉशिगंटन सुंदर और शिवम दुबे को सीरीज में पहली बार मौका मिला है। श्रीलंका ने एक बदलाव किया। दासुन शनाका के स्थान पर चामिंदु विक्रमासिंघे को शामिल किया गया है। चामिंदु का यह इंटरनेशनल डेब्यू मैच है। सूर्यकुमार की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है।
India vs Sri Lanka Live Cricket Score
IND 53/5 (9 ओवर)*
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपक), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चरिथ असलंका (कप्तान), चामिंडु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।
IND vs SL Live Score: मेंडिस के जाल में फंसे शिवम दुबे
IND vs SL Live Score: भारत की आधी टीम 50 रन से पहले पवेलियन लौट गई है। भारत ने पांचवां विकेट 48 के स्कोर पर खोया। रमेश मेंडिस ने शिवम दुबे को नौवें ओवर में विकेटकीपर कुसल मेंडिस को कैच कराया। दुबे ने 14 गेंदों का सामन किया और 13 रन जोड़े। उनके बल्ले से कोई बाउंड्री नहीं निकली। गिल 19 और रियान पराग 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs SL Live Score: कप्तान सूर्यकुमार बने फर्नांडो का शिकार
IND vs SL Live Score: भारत को बड़ा झटका लगा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव 9 गेंदों में एक चौके के जरिए 8 रन बनाए। उन्हें असिथा फर्नांडो ने छठे ओवर में हसरंगा को कैच कराया। भारत ने पावरप्ले में निराशानजक प्रदर्शन किया। मेहमान टीम ने इस दौरान महज 30 रन जोड़े और चार विकेट गंवाए।
IND vs SL Live Score: रिंकू सिंह का भी नहीं चला बल्ला
IND vs SL Live Score: भारतीय टीम पावरप्ले में लड़खड़ा गई है। भारत ने 13 रन बनाकर तीन विकेट गंवा दिए हैं। रिंकू सिंह का भी बल्ला नहीं चला। उन्होंने दो गेंदों में एक रन जुटाया। रिंकू को महीश थीक्षाना ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। उन्होंने लॉन्ग ऑफ की दिशा हवाई फायर किया लेकिन मिडऑन पर मौजूद पथिराना ने आसान कैच लपक लिया।
IND vs SL Live Score: संजू सैमसन फिर शून्य पर लौटे पवेलियन
IND vs SL Live Score: भारत ने दूसरा विकेट खो दिया है। संजू सैमसन फिर शून्य पर पवेलियन लौटे। वह चार गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके। उन्हें डेब्यूटेंट चामिंदु ने हसरंगा के हाथों लपकवाया।
IND vs SL Live Score: यशस्वी जायसवाल सस्ते में आउट
IND vs SL Live Score: भारत का पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गिरा है। वह 9 गेंदों में 10 रन ही बना सके। उन्होंने दो चौके लगाए। उन्हें महीश थीक्षाना ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। थीक्षानाकी अपील के बाद अंपायर ने फौरन उंगली खड़ी कर दी। यशस्वी ने गिल से सलाह के बाद रिव्यू लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
IND vs SL Live Score: भारतीय पारी का हुआ आगाज
IND vs SL Live Score: भारतीय पारी का आगाज हो गया है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। श्रीलंका की ओर से पहला ओवर डेब्यूटेंट चामिंदु विक्रमसिंघे ने डाला और तीन खर्च किए। यशस्वी ने दो और गिल ने एक रन बनाया।
IND vs SL Live Score: टॉस हारने के बाद क्या बोले सूर्यकुमार?
IND vs SL Live Score: टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि चेज करना भी अच्छा होता है। बाद में बॉलिंग टीम के लिए बॉल को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। हमने उस तरह के क्रिकेट के बारे में बात की जिसे हम खेलना चाहते हैं। यह हर गेम में बेहतर प्रदर्शन करने और खुद का बेस्ट वर्जन बनने के बारे में है।
IND vs SL Live Score: गेंद पुरानी होने पर मुश्किल होती है: असलंका
IND vs SL Live Score: टॉस जीतने के बाद असलंका ने कहा हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच ड्राई लग रही है। जब गेंद पुरानी हो जाती है तो बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हमने थोड़ी अलग योजना बनाई है।
IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ जीता टॉस
IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ तीसरे टीन में जीता है। श्रीलंका ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
IND vs SL Live Score: सात बजकर 40 मिनट पर होगा टॉस
IND vs SL Live Score: तीसरे टी20 का टॉस सात बजकर 40 मिनट पर होगा। मैच आठ बजे शुरू होगा।
IND vs SL Live Score: बारिश रुकी, मैदान से हटाए जा रहे कवर्स
IND vs SL Live Score: बारिश रुक चुकी है। मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। टॉस में ज्यादा देरी की उम्मीद नहीं है।
IND vs SL Live Score: टॉस में देरी की संभावना
IND vs SL Live Score: तीसरे टी20 के टॉस में बारिश के चलते देरी होने की पूरी संभावना हैं। फिलहाल, हल्की बारिश हो रही है और मैदान कवर्स से ढका हुआ है।
IND vs SL Live Score: कुछ देर में होगा आखिरी टी20 का टॉस
IND vs SL Live Score: आखिरी टी20 मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। तीसरे टी20 के टॉस के लिए कप्तान सूर्यकुमार और असलंका साढ़े छह बजे मैदान पर होंगे।
IND vs SL Live Score: गिल की होगी वापसी, इन्हें मिलेगा चांस?
IND vs SL Live Score: सलामी बल्लेबा शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे। गिल की वापसी हो सकती है। भारत के तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑलराउंडर वशिंगटन सुंदर को भी मौका दे सकता है।
IND vs SL Live Score: मैच के समय बारिश डाल सकती है खलल
IND vs SL Live Score: कैंडी में पिछले कुछ दिनों से हल्की बूंदाबांदी हुई है। ऐसे में मंगलवार शाम को भी बारिश होने का अनुमान है, जिकसका मैच पर असर पड़ सकता है।
IND vs SL Live Score: भारत-श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन
IND vs SL Live Score: भारत की संभावित इलेवन: शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत/संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद।
श्रीलंका सी संभावित इलेवन: कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कुसल परेरा, दिनेश चांडीमल/अविष्का फर्नांडो, चरिथ असलंका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, रमेश मेंडिस/दिलशान मधुशंका, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।
IND vs SL Live Score: इंडिया वर्सेस श्रीलंका तीसरा टी20 मैच
IND vs SL Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मैच खेला जाएगा। भारत ने शुरुआती दो मैच जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा कर लिया है। तीसरे मैच में भारतीय टीम कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
IND vs SL Live Score: भारत का स्क्वॉड
IND vs SL Live Score: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, रियान पराग, खलील अहमद, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे।
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का स्क्वॉड
IND vs SL Live Score: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दासुन शनाका, अविष्का फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दिनेश चांदीमल, कुसल परेरा, असिथा फर्नांडो, दुनिथ वेललागे, चामिंडु विक्रमसिंघे, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना।