Published On: Sat, Jul 27th, 2024

IND vs SL Live Score: भारत ने श्रीलंका को 214 रन का लक्ष्य दिया, सूर्यकुमार का अर्धशतक, पथिराना को चार विकेट


08:50 PM, 27-Jul-2024

भारत ने 213 रन बनाए

भारत ने श्रीलंका के सामने 214 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 213 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। वहीं, ऋषभ पंत ने 49 रन की और यशस्वी जायसवाल ने 40 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से मथीशा पथिराना ने चार विकेट लिए।

08:44 PM, 27-Jul-2024

IND vs SL T20 Live: भारत को छठा झटका

भारत को 201 के स्कोर पर छठा झटका लगा। ऋषभ पंत 33 गेंद में छह चौके और एक छक्का की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मथिशा पथिराना ने क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल अक्षर पटेल और रिंकू सिंह क्रीज पर हैं।

08:27 PM, 27-Jul-2024

IND vs SL T20 Live: भारत को चौथा झटका

17 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 181 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत 28 गेंद में 36 रन और रियान पराग एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। हार्दिक पांड्या के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। वह नौ रन बना सके।

08:13 PM, 27-Jul-2024

IND vs SL T20 Live: भारत को तीसरा झटका

भारत को 150 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। मथिशा पथिराना ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 26 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 153 रन है।

08:05 PM, 27-Jul-2024

IND vs SL T20 Live: सूर्यकुमार का अर्धशतक

13वें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंद में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 20वां अर्धशतक जड़ा। यह बतौर टी20 कप्तान भारत के लिए उनका तीसरा अर्धशतक है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ यह सूर्यकुमार का चौथा 50+ स्कोर है। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 146 रन है। सूर्यकुमार 24 गेंद में 54 रन और ऋषभ पंत 17 गेंद में 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

07:47 PM, 27-Jul-2024

IND vs SL T20 Live: नौ ओवर समाप्त

भारत ने नौ ओवर के बाद दो विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव आठ गेंद में 21 रन और ऋषभ पंत नौ गेंद में सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले शुभमन गिल 34 रन और यशस्वी जायसवाल 40 रन बनाकर आउट हुए थे।

07:29 PM, 27-Jul-2024

IND vs SL T20 Live: भारत को दो झटके

भारत को 74 के स्कोर पर लगातार दो गेंद पर दो झटके लगे। पावरप्ले यानी छठे ओवर की आखिरी गेंद पर मदुशंका ने शुभमन गिल को असिथा फर्नांडो के हाथों कैच कराया। इसके बाद सातवें ओवर की पहली गेंद पर वानिंदु हसरंगा ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों स्टंप कराया। शुभमन ने 16 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली। वहीं, यशस्वी ने 21 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली। फिलहाल कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 81 रन है।

07:21 PM, 27-Jul-2024

IND vs SL T20 Live: चार ओवर समाप्त

चार ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 51 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 15 गेंद में 33 रन और शुभमन गिल नौ गेंद में 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

07:03 PM, 27-Jul-2024

IND vs SL T20 Live: चौके से हुई मैच की शुरुआत

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहले मैच में टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने आए हैं। यशस्वी ने मैच की पहली ही गेंद पर चौका लगाया। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए 13 रन है।

06:34 PM, 27-Jul-2024

IND vs SL T20 Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारतः शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, रियान पराग, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज। 

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>