Published On: Tue, Jul 30th, 2024

IND vs SL Live Score: भारत को अच्छी साझेदारी की दरकार, सुंदर-बिश्नोई क्रीज पर मौजूद, गेंदबाज बना रहे दवाब


08:47 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: भारत का पांचवां विकेट भी गिरा

भारत का पांचवां विकेट 48 रन के स्कोर पर गिरा। रमेश मेंडिस ने शिवम दुबे को आउट किया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रियान पराग उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए गिल मौजूद हैं। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/5 है।

08:31 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: भारत को लगा चौथा झटका

भारत को चौथा झटका 30 रन के स्कोर पर लगा। असिथा फर्नांडो ने सूर्यकुमार यादव को आउट किया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय बल्लेबाजों को श्रीलंकाई गेंदबाजों को खिलाफ संघर्ष करते देखा जा रहा है।

08:17 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका 14 रन के स्कोर पर लगा। महीश तीक्षणा ने रिंकू सिंह को आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

08:14 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: सैमसन भी लौटे पवेलियन

भारत को दूसरा झटका 12 रन के स्कोर पर लगा। वानिंदु विक्रमासिंघे ने संजू सैमसन को आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। पिछले मैच में भी वह कोई रन नहीं बना पाए थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

08:09 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: भारत को लगा पहला झटका

11 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। महीश तीक्षणा ने यशस्वी जायसवाल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

07:59 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: भारत की पारी शुरू

भाारत की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

07:45 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत : यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद।

श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), चामिंदु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।

07:41 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। सूर्यकुमार यादव ने बताया कि भारत की प्लेइंग 11 में चार बदलाव हुए हैं। हार्दिक, अक्षर, ऋषभ और अर्शदीप को अंतिम मुकाबले में आराम दिया गया है।

07:03 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: कब होगा टॉस?

टॉस शाम 7:40 बजे होगा और मैच 8 बजे शुरू होगा। ओवर में कोई कटौती नहीं होगी।

06:37 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: टॉस में देरी

बारिश की वजह से भारत और श्रीलंका के बीच मैच से पहले टॉस में देरी हो रही है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>