IND vs SL Live: श्रीलंका का स्कोर 200 के पार, दुनिथ वेल्लालगे ने लगाई फिफ्टी

IND vs SL Live Score 1st odi: इंडिया वर्सेस श्रीलंका तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे इंटरनेशनल मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बैटिंग का फैसला लिया। श्रीलंका के लिए हालांकि यह फैसला कुछ खास साबित नहीं हुआ और तीसरे ओवर में ही श्रीलंका को पहला झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने अपने दूसरे ही ओवर में भारत को पहली सफलता दिला दी। निसांका और मेंडिस के बीच दूसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई है। कुसल मेंडिस 31 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। शिवम ने उन्हें आउट किया। सदीरा समरविक्रमा 18 गेंद में 8 रन ही बना सके। कप्तान चरिथ असलंका 21 गेंद में 14 रन ही बना सके। पथुम निसांका 75 गेंद में 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जनिथ लियानगे (20) को अक्षर ने आउट किया। हसरंगा ने 35 गेंद में 24 रन का योगदान दिया। भारत ने इससे पहले तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में क्लीनस्वीप किया था। अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी खेली जानी है और उसके देखते हुए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बहुत अहम है। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल मैच के बाद मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। विकेटकीपर बैटर के तौर पर रोहित शर्मा ने प्लेइंग XI में केएल राहुल को मौका दिया है।
CLICK HERE FOR LIVE CRICKET SCORECARD
IND vs SL Live Score: वेल्लालगे और अकीला के बीच अच्छी साझेदारी
IND vs SL Live Score: वेल्लालगे और अकीला धनंजय के बीच आठवें विकेट के लिए 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। वेल्लालगे अर्धशतक लगाने के बाद बड़े शॉट खेल रहे हैं।
IND vs SL Live Score: दुनिथ वेल्लालगे ने पूरा किया अर्धशतक
IND vs SL Live Score: दुनिथ वेल्लालगे ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 59 गेंद में 50 रन पूरे किए। अपनी पारी में वह पांच चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 200 के करीब
IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने 46 ओवर में 7 विकेट खोकर 195 रन बना लिए हैं। दुनिथ वेल्लालगे अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। आखिरी चार ओवर में श्रीलंका 30-40 रन बटोरना चाहेगा।
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा
IND vs SL Live Score: वानिंदु हसरंगा 35 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अर्शदीप सिंह ने उन्हें कैच आउट करवाया। हसरंगा ने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए।
IND vs SL Live Score: कुलदीप और अक्षर ने अपना कोटा पूरा किया
IND vs SL Live Score: कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने अपने कोटे के 10-10 ओवर डाल दिए हैं। इन दोनों ने काफी कसी हुई गेंदबाजी की। अक्षर पटेल ने 10 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने अपने 10 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया।
IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने 41 ओवर में बनाए 171 रन
IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने 41 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए हैं। हसरंगा 23 और दुनिथ वेल्लालगे 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका ने 5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 27 रन बनाए हैं।
IND vs SL Live Score: जनिथ लियानगे लौटे पवेलियन
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को 35वें ओवर में छठा झटका लगा है। जनिथ लियानगे 26 गेंद में 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अक्षर पटेल ने उन्हें कैच आउट करवाया। हालांकि उनके आउट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। क्योंकि रिप्ले में दिखा कि गेंद और उनके बल्ले का संपर्क नहीं हुआ था लेकिन अंपायर ने आउट दे दिया। हालांकि बल्लेबाज ने भी रिव्यू लेने का फैसला नहीं किया।
IND vs SL Live Score: जनिथ लियानगे-दुनिथ वेल्लालगे ने पारी को संभाला
IND vs SL Live Score: श्रीलंका के जनिथ लियानगे-दुनिथ वेल्लालगे के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 30 से ज्यादा रन जोड़ लिए हैं।
IND vs SL Live Score: पथुम निसांका अर्धशतक बनाकर हुए आउट
IND vs SL Live Score: श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका एक अच्छी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने पहले मैच में 75 गेंद में 56 रन बनाए। अपनी पारी में निसांका ने 9 चौके लगाए। वॉशिगटन सुंदर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया।
IND vs SL Live Score: चरिथ असलंका लौटे पवेलियन
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को 24वें ओवर में बड़ा झटका लगा है। कप्तान चरिथ असलंका सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। असलंका ने 21 गेंद में 14 रन बनाए। कुलदीप यादव ने उन्हें कैच आउट करवाया।
IND vs SL Live Score: पथुम निसांका अर्धशतक के करीब
IND vs SL Live Score: श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने 65 गेंद में 48 रन बना लिए हैं। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके लगाए हैं।
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को 19वें ओवर में तीसरा झटका लगा है। सदीरा समरविक्रमा 18 गेंद में आठ रन ही बना सके। अक्षर पटेल ने उन्हें कैच आउट करवाया।
IND vs SL Live Score: कुसल मेंडिस लौटे पवेलियन
IND vs SL Live Score: भारत के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस और एलबीडब्ल्यू करके पवेलियन भेजा है। मेंडिस 31 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। शिवम का वनडे इंटरनेशनल में ये पहला विकेट है।
IND vs SL Live Score: निसांका और मेंडिस ने पारी को संभाला
IND vs SL Live Score: पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच अच्छी साझेदारी बन रही है। पहला विकेट सात के स्कोर पर गिरने के बाद दोनों के बीच 25 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
IND vs SL Live Score: तीन ओवर में श्रीलंका का स्कोर 7/1
तीन ओवर के बाद श्रीलंका ने सात रन बना लिए हैं और उनका एक विकेट गिर चुका है। सिराज ने पहले ओवर में चार रन दिए थे और दूसरा ओवर विकेट मेडेन रहा।
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा पहला झटका
मोहम्मद सिराज की गेंद पर अविष्का फर्नांडो महज एक रन बनाकर अर्शदीप को कैच थमाकर आउट हो गए। सिराज और अर्शदीप ने मिलकर भारत को बढ़िया शुरुआत दिला दी है। श्रीलंका ने 2.3 ओवर में महज सात रनों पर पहला विकेट गंवा दिया। पथुम निसांका का साथ देने कुसल मेंडिस आए हैं।
IND vs SL Live Score: श्रीलंकाई पारी शुरू
पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए पारी का आगाज किया है, भारत की ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने फेंका और पहले ओवर में श्रीलंका ने चार रन बनाए। निसांका ने चौका लगाकर श्रीलंका का खाता खोले।
IND vs SL Live Score: टॉस के बाद क्या कुछ बोले रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा, ‘अच्छी पिच नजर आ रही है, हम यहां काफी क्रिकेट खेल चुके हैं और यहां की कंडीशन को अच्छी तरह समझते हैं। काफी बदलाव हैं, मैं वापस आ रहा हूं, विराट कोहली और कुलदीप यादव, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर वापस आ रहे हैं। शिवम दुबे भी खेल रहा है। टीम में काफी अच्छा बैलेंस है। हमारे लिए वर्ल्ड कप अच्छा रहा था, हम बस फाइनल लाइन क्रॉस नहीं कर पाए थे, लेकिन काफी कुछ पॉजिटिव रहा था। हमने ऐसा माहौल बनाया है कि हर खिलाड़ी आकर आजादी से खेल सके। मेरा फोकस बैटिंग पर होगा, कई लोग हैं टीम में जो गेंदबाजी कर सकते हैं।’
IND vs SL Live Score: भारत और श्रीलंका का प्लेइंग XI
India Playing XI
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
Sri Lanka Playing XI
पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), जनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालगे, अकीला धनंजय, असिता फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।
IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस
श्रीलंका ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले बैटिंग का लिया फैसला।