Published On: Wed, Aug 7th, 2024

IND vs SL 3rd ODI Live Score: श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा, सिराज ने सदीरा को भेजा पवेलियन


IND vs SL Live Score 3rd odi : इंडिया वर्सेस श्रीलंका तीसरा वनडे मैच बुधवार (7 अगस्त) को कोलंबो में आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को सलामी बल्लेबाजों पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी हुई। पथुम 65 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए रियान पराग ODI डेब्यू कर रहे हैं। श्रीलंका की टीम में एक और भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। केएल राहुल और अर्शदीप सिंह को बाहर किया गया है, जबकि रियान पराग और ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। श्रीलंका ने अकिला धनंजया की जगह महेश तीक्षणा को चुना है। 

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच टाई रहा था, लेकिन दूसरे मैच में चोटों से जूझ रही श्रीलंका की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को मात दी। भारत के बल्लेबाज लगातार दूसरे मैच में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। कप्तान रोहित शर्मा को छोड़कर अन्य बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। भारतीय टीम लगातार दो मैचों में लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई और दोनों बार ऑल आउट हो गई।

India vs Sri Lanka 3rd ODI Match LIVE Scorecard

Wed, 07 Aug 2024 05:13 PM

Ind vs SL Live Score: श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी

Ind vs SL Live Score: श्रीलंका ने पिछले कुछ ओवर में लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने जेनिथ लियानज को क्लीन बोल्ड करके श्रीलंका को पांचवां झटका दिया है। जेनिथ 12 गेंद में 8 रन ही बना सके। 

Wed, 07 Aug 2024 05:00 PM

Ind vs SL Live Score: श्रीलंका को 6 गेंद के अंदर लगे दो झटके

Ind vs SL Live Score: श्रीलंका को कुछ गेंदों के अंतराल पर दो झटके लगे हैं।रियान पराग ने कप्तान चरिथ असलंका को 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।  इसके बाद अगले ओवर की पांचवीं गेंद पर सिराज ने सदीरा समरविक्रमा को एलबीडब्ल्यू किया।

Wed, 07 Aug 2024 04:43 PM

Ind vs SL Live Score: रियान पराग ने श्रीलंका को दिया बड़ा झटका

Ind vs SL Live Score: अविष्का फर्नांडो शतक बनाने से सिर्फ चार रन से चूक गए हैं। रियान पराग ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। अविष्का ने 102 गेंद में 96 रन बनाए। अपनी पारी में अविष्का ने 9 चौके और दो छक्के लगाए। 

Wed, 07 Aug 2024 04:37 PM

Ind vs SL Live Score: अविष्का शतक के करीब

Ind vs SL Live Score:  अविष्का फर्नांडो शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने 101 गेंद में 96 रन बना लिए हैं। अपनी पारी में वह नौ चौके और दो छक्के जड़ चुके हैं। 

Wed, 07 Aug 2024 04:19 PM

Ind vs SL Live Score: श्रीलंका स्कोर 30 ओवर में 144 रन

Ind vs SL Live Score: श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में एक विकेट खोकर 143 रन बना लिए हैं। अविष्का 82 और मेंडिस 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Wed, 07 Aug 2024 04:00 PM

Ind vs SL Live Score: अविष्का फर्नांडो ने लगाई फिफ्टी

Ind vs SL Live Score: अविष्का फर्नांडो ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अर्धशतक लगाया है। अविष्का ने 65 गेंद में 50 रन पूरे किए। उन्होंने अक्षर के ओवर में चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। 

Wed, 07 Aug 2024 03:46 PM

Ind vs SL Live Score: अक्षर पटेल लौटे पवेलियन

Ind vs SL Live Score: ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने पथुम निसांका को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। निसांका 65 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। 

Wed, 07 Aug 2024 03:39 PM

Ind vs SL Live Score: विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज

Ind vs SL Live Score: श्रीलंका की सलामी जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों को दबाव बनाने का मौका नहीं दिया है। दोनों बिना कोई रिस्क लिए आसानी से रन बटोर रहे हैं। पिछले दोनों मैचों में भारत ने शुरुआती ओवर में विकेट झटक लिए थे। 

Wed, 07 Aug 2024 03:18 PM

Ind vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 50 के पार

Ind vs SL Live Score: श्रीलंका ने 12 ओवर में बिना विकेट गंवाए 51 रन बना लिए हैं। निसांका 27 और अविष्का 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने चार गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है। लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली है। 

Wed, 07 Aug 2024 03:00 PM

Ind vs SL Live Score: पहले विकेट की तलाश में भारत

Ind vs SL Live Score: श्रीलंका ने तीसरे मैच में अच्छी शुरुआत की है। सात ओवर खत्म होने के बाद टीम ने बिना विकेट गंवाए 28 रन बनाए हैं। पथुम 19 और निसांका 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Wed, 07 Aug 2024 02:42 PM

Ind vs SL Live Score: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

Ind vs SL Live Score: श्रीलंका की पारी की शुरुआत के लिए पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो क्रीज पर हैं। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर किया। सिराज ने आठ रन दिए। 

Wed, 07 Aug 2024 02:24 PM

Ind vs SL Live Score: भारत ने किए दो बदलाव

Ind vs SL Live Score: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत और रियान पराग को जगह दी गई है। पंत को केएल राहुल की जगह, जबकि रियान पराग को अर्शदीप के स्थान पर मौका मिला है। 

Wed, 07 Aug 2024 02:07 PM

Ind vs SL Live Score: दोनों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन) : पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानज, कामिन्दु मेंडिस, दुनिथ वेलालगे, महीश तीक्षणा, जेफरी वैंडरसे और असिथा फर्नांडो

Wed, 07 Aug 2024 01:57 PM

Ind vs SL Live Score: रियान पराग को ODI डेब्यू कैप

रियान पराग को ODI डेब्यू कैप मिली है। उनको विराट कोहली ने कैप सौंपी है। 

Wed, 07 Aug 2024 01:56 PM

Ind vs SL Live Score: कुछ ही देर में होगा टॉस

इंडिया वर्सेस श्रीलंका तीसरे वनडे मैच में कुछ ही देर में टॉस होगा। 

Wed, 07 Aug 2024 10:48 AM

IND vs SL Live Score 3rd odi : इंडिया वर्सेस श्रीलंका तीसरा वनडे

IND vs SL Live Score : नमस्कार! इंडिया वर्सेस श्रीलंका तीसरे वनडे के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच बुधवार (7 अगस्त) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच टाई रहा था, जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका ने 32 रन से जीत हासिल की थी। 

 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>