Published On: Tue, Dec 17th, 2024

IND vs AUS Live Score: राहुल का अर्धशतक, भारत पांच विकेट पर 100 रन के पार, रोहित 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे


06:00 AM, 17-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: राहुल का अर्धशतक

केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की है। वह एक छोर पर जमे हुए हैं। उन्होंने टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक लगाया। यह इस सीरीज में उनका दूसरा अर्धशतक है। राहुल अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। फिलहाल उनके साथ रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर पांच विकेट पर 83 रन है। भारत ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 362 रन पीछे है।

05:53 AM, 17-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: कप्तान रोहित आउट

74 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। भारतीय कप्तान रोहित को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने आउट किया। यह आज लगा टीम इंडिया को पहला झटका है। रोहित 10 रन बना सके। उन्होंने केएल राहुल के साथ 30 रन की साझेदारी निभाई। राहुल 17वें टेस्ट अर्धशतक के करीब हैं। उनका साथ देने रवींद्र जडेजा मैदान पर आए हैं।

05:41 AM, 17-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: राहुल अर्धशतक के करीब

भारत ने चार विकेट गंवाकर 60 से ज्यादा रन बना लिए हैं। राहुल अपने 17वें टेस्ट अर्धशतक के करीब हैं। वहीं, रोहित भी खाता खोल चुके हैं। दोनों के बीच 20 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

05:39 AM, 17-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत की पहली पारी

भारत की पहली पारी की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हुए थे। फिर तीसरे ओवर में भारत ने शुभमन गिल का विकेट खो दिया है। दोनों को स्टार्क ने पवेलियन भेजा। शुभमन एक रन बना सके, जबकि यशस्वी ने चार रन बनाए थे। इसके बाद विराट कोहली से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर सके और तीन रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जोश हेजलवुड ने आउट किया। 

44 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। 2021 में गाबा में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले ऋषभ पंत नौ रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कप्तान कमिंस ने विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। हालांकि, पंत का विकेट गंवाने के बाद बारिश ने बीच-बीच में खलल डाला और ज्यादा खेल हो नहीं सका। इस वजह से कोई और विकेट नहीं गिरा। केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा उनके साथ नाबाद हैं। हालांकि, रोहित छह गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके हैं।

05:39 AM, 17-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

सोमवार को ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 405 रन से आगे खेलना शुरू किया और 40 रन बनाने में आखिरी के तीन विकेट गंवा दिए। एलेक्स कैरी ने अर्धशतक जमाया। मिचेल स्टार्क को बुमराह ने तो नाथन लियोन को सिराज ने आउट किया। वहीं, आकाश दीप ने कैरी को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपना पहला विकेट लिया। स्टार्क ने 18 तो लियोन ने दो रन बनाए। कैरी ने 88 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली। 

इससे पहले शनिवार को महज 13.2 ओवर का खेल होने के बाद रविवार को 88 ओवर का खेल हुआ था। रविवार तक ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 405 रन बनाए थे। बुमराह ने पहले सत्र में उस्मान ख्वाजा (21) और नाथन मैकस्वीनी (9) को आउट कर दो झटके दिए। इसके बाद पहले सत्र में ही नीतीश रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन (12) को पवेलियन भेजा था। हालांकि, इसके बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने दूसरे सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 242 रन की साझेदारी निभाई।

हेड ने टेस्ट करियर का नौवां और स्मिथ ने 33वां शतक जड़ा। स्मिथ 190 गेंद पर 12 चौके की मदद से 101 रन और हेड 160 गेंद पर 18 चौके की मदद से 152 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श पांच रन और कप्तान पैट कमिंस 20 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस ने सातवें विकेट के लिए कैरी के साथ 58 रन की साझेदारी निभाई थी। बुमराह ने छह विकेट झटके। वहीं, सिराज को दो विकेट मिले। आकाश दीप और नीतीश को एक-एक विकेट मिला।

05:38 AM, 17-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: चौथे दिन का खेल जारी

बारिश की आंख मिचोली के बीच तीसरे दिन भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा रहा। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज टीम इंडिया पर हावी रहे। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 51 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलियाई पारी 445 रन पर समाप्त हुई थी। ऐसे में टीम इंडिया अभी भी 394 रन पीछे है। सोमवार को महज 33 ओवर का खेल हो सका। भारत आज इससे आगे खेल रहा है। रोहित-राहुल क्रीज पर हैं।

05:32 AM, 17-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: राहुल का अर्धशतक, भारत पांच विकेट पर 100 रन के पार, रोहित 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे

Live Cricket Score, India vs Australia (IND vs AUS) 3rd Test Day 4: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 51 रन पर अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवा चुकी है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>