IAS Sanjeev Hans : बिहार के आईएएस संजीव हंस गिरफ्तार होंगे! हो गई तैयारी, नीतीश कुमार सरकार ने सारे पद छीने


आईएएस संजीव हंस को भी सीएम का करीबी माना जाता रहा है।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
लालू-राबड़ी राज में गौतम गोस्वामी को चारा घोटाला मामले में शामिल होने के नाम पर गिरफ्तार किया गया था और अब नीतीश कुमार सरकार में पहली बार भारतीय प्रशासनिक सेवा के किसी अधिकारी पर इतनी बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस की किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है। बिहार सरकार ने इस आशंका को देखते हुए उनसे सारे पद छीन लिए हैं। आईएएस संजीव हंस के खिलाफ ईडी ने भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति से जुड़े कई प्रमाण हासिल किए हैं और दूसरी तरफ पटना पुलिस ने उनपर लगे बलात्कार के आरोप को भी सही पाया है।