{“_id”:”683813b53abed510f30c52a0″,”slug”:”hrtc-bus-going-from-chamunda-to-vrindavan-was-attacked-by-three-bike-riders-in-ropar-punjab-2025-05-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kangra: चामुंडा से वृंदावन भेजी बस पर पंजाब में पथराव, फ्रंट शीशा टूटा, बाइक सवारों ने किया हमला; यात्री सेफ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 May 2025 03:38 PM IST
श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम से वृंदावन धाम के लिए शुरू की गई एचआरटीसी की हिमधारा बस पर पंजाब के नंगल में तीन बाइक सवारों ने चलती बस पर हमला कर दिया।
एचआरटीसी बस के शीशे तोड़े। – फोटो : संवाद
विस्तार
कांगड़ा के चामुंडा से वृंदावन के लिए शुरू की गई एचआरटीसी की बस पर बुधवार रात पंजाब के नंगल और आनंदपुर साहिब के बीच भानुपल्ली में दो बाइक सवारों ने पथराव कर दिया। पथराव से बस का फ्रंट शीशा टूट गया है। हालांकि, यात्रियों और बस चालक को कोई चोट नहीं आई है। बस सुरक्षित वृंदावन पहुंच गई है। परिवहन निगम ने इस हमले के लिए नंगल पुलिस थाना में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाकर जांच की मांग उठाई है। घटना रात करीब 11:30 बजे के करीब पेश आई।
Trending Videos
हमले के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाई और बस को नहीं रोका। इस दौरान बाइक सवार मौके से भाग गए। बस में सवार अविनाश ठाकुर ने बताया कि वह वह फ्रंट सीट पर बैठे थे। पथराव में बस का फ्रंट शीशा टूटने से सवारियों में दहशत का माहौल बन गया था। अंधेरे में बाइक सवार फरार भाग गए। उधर, एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ नंगल थाना में मामला दर्ज करवाया है। बस की सवारियां वृंदावन सुरक्षित पहुंच गईं हैं। चामुंडा नंदिकेश्वर धाम से बुधवार दोपहर बाद 3:20 बजे यह बस पहली बार वृंदावन के लिए रवाना हुई। पहले दिन करीब 10 यात्री यहां से वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले भी पंजाब जाने वाली निगम की बसों पर पथराव के मामले सामने आ चुके हैं। कई दिन तक निगम ने रात्रि बस सेवा बंद कर दी थी।