Hrtc Bod Meeting Decisions: 357 Conductors Will Soon Be Appointed In The Transport Corporation, A Gift To Dail – Amar Ujala Hindi News Live
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
![HRTC BOD Decisions: परिवहन निगम में 357 कंडक्टरों को जल्द मिलेगी नियुक्ति, दैनिक वेतन भोगियों को तोहफा HRTC BOD meeting Decisions: 357 conductors will soon be appointed in the Transport Corporation, a gift to dail](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/07/19/hrtc-bod-decisions_364668b4dce9fea42f589e786986bec3.jpeg?w=414&dpr=1.0)
हिमाचल पथ परिवहन निगम निदेशक मंडल बैठक।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निगम के खर्चे घटाने और राजस्व बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि परिवहन निगम में कंडक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 357 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में निगम के दैनिक वेतन भोगियों का दैनिक वेतन 375 से बढ़ाकर 400 रुपये करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।
297 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने का टेंडर जल्द
उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम अपनी स्थापना के 50 वर्ष मनाने जा रहा है। यह बहुत गर्व की बात है कि निगम की बसें प्रदेश के लाखों लोगों को रात-दिन सेवाएं प्रदान कर रही हैं। हर दिन लगभग पांच लाख लोग परिवहन निगम की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होनें कहा कि परिवहन निगम अपने कर्मचारियों को वेतन व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और पिछले लगभग पांच महीनों से समय पर वेतन दिया जा रहा है। अग्निहोत्री ने कहा कि निगम के बेड़े में 297 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण पर है। इसके अलावा, 24 पुरानी वोल्वो बसों को नई बसों से बदला जाएगा।