Hpbose Himachal Pradesh Deled Cet 2024 Admit Card Out At Hpbose.org; Link Here To Download – Amar Ujala Hindi News Live
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : amar ujala
विस्तार
HPBOSE DElEd CET 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2024 के लिए एडमिट कार्ड (HPBOSE DElEd CET 2024 Admit Card) जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 8 जून को आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश डीएलएड सीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।