Published On: Sat, Jun 22nd, 2024

Hp Politics: Pratibha Singh Said Bjp Made An Unsuccessful Attempt To Destabilize The Congress Government Under – Amar Ujala Hindi News Live – Hp Politics:प्रतिभा सिंह बोलीं


HP Politics: Pratibha Singh said BJP made an unsuccessful attempt to destabilize the Congress government under

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा के उस आरोप को पूरी तरह निराधार बताया है, जिसमें  विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक षड्यंत्र के तहत प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तीन निर्दलीय विधायकों को भी अपने पक्ष में करने के लिए इस्तीफा देने के लिए उकसाया। यही वजह है कि प्रदेश को इन उपचुनाव का सामना करना पड़ रहा है।  इस सबके लिए भाजपा पूरी तरह दोषी है।

 प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर तीन विधानसभा उपचुनाव में पूरी तरह डट जाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि यह चुनाव प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने व जनमत को मजबूत करने का मौका है। प्रदेश में जनमत कांग्रेस के पक्ष में है और इसे भाजपा के किसी भी प्रकार के षड्यंत्र से बचाना होगा। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जन कल्याण के प्रति पूरी तरह समर्पित है। कर्मचारियों को ओपीएस बहाल कर व महिलाओं को 1500 की सम्मान राशि जारी कर कांग्रेस ने प्रदेश में एक इतिहास रचा है।

उन्होंने कर्मचारियों व महिलाओं से कांग्रेस को अपना पूरा समर्थन देने का आग्रह करते हुए कहा है कि भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए ओछे हथकंडे अपना रही है। प्रतिभा सिंह ने देहरा ,हमीरपुर व नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा कि सभी को एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में पार्टी प्रत्यशियों कमलेश ठाकुर, डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा व हरदीप बाबा की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों के बीच जाकर भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार से उन्हें सचेत करना होगा। 

कांग्रेस सरकार पूरी तरह स्थिर व मजबूत

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह स्थिर व मजबूत है और सरकार पर कोई भी खतरा नहीं है। तीन उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या 38 से 41 होने जा रही है, इसमें किसी को भी कोई संशय नहीं होना चाहिए। 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>