Published On: Sat, Jun 1st, 2024

Hp Exit Poll Results Live Updates Himachal Pradesh Lok Sabha Election 2024 Bjp Congress Winning Prediction – Amar Ujala Hindi News Live


03:34 PM, 01-Jun-2024

6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

गौर रहे कि इस बार हिमाचल में लोकसभा चुनाव के साथ 6 सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष ने सभी 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था। यह सीटें खाली हो चुकी थीं, इसलिए इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। यह सभी विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे और भाजपा ने इन्हें तुरंत अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया। इन बागी विधायकों के नाम- राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, इंदर दत्त लखनपाल, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा और दविंदर भुट्टो हैं। इन्हें सुजानपुर, धर्मशाला, बड़सर, लाहौल-स्पीति, गगरेट और कुटलेहड़ विधानसभा सीटों से भाजपा ने टिकट दिया है।

03:28 PM, 01-Jun-2024

हिमाचल में 2019 में लोकसभा चुनाव का क्या रहा था परिणाम

2019 में सभी एग्जिट पोल भाजपा को चारों सीटें देते दिख रहे थे जो काफी सटीक साबित हुए और वही परिणाम देखने को मिला। NEWS 18-IPSOS के एग्जिट पोल के नतीजों में हिमाचल में भाजपा को 4 जबकि कांग्रेस को शून्य सीट दी थी। न्यूज24- चाणक्य ने भी एग्जिट पोल में भाजपा को चारों सीटें दी थीं।  प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनावों में चारों सीटें भाजपा की झोली में गई थीं। हमीरपुर लोकसभा सीट से अनुराग ठाकुर ने जीत हासिल की थी। वहीं, कांगड़ा से किशन कपूर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा, शिमला से सुरेश कश्यप ने जीत हासिल की थी। वहीं, 17 मार्च 2021 को मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन हो गया। जिसके बाद अक्टूबर 2021 में हुए उपचुनाव में यहां कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने जीत हासिल की थी। इस बार बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रणाैत और हिमाचल की राजनीति के राजा कहे जाने वाले वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह मंडी संसदीय सीट पर आमने-सामने हैं।

01:14 PM, 01-Jun-2024

Himachal Exit Poll 2024 Live: हिमाचल की चार लोकसभा सीटों के सबसे सटीक एग्जिट पोल्स, देखें अमर उजाला पर

1 जून को हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे. अगले पांच साल के लिए देश में किसकी सरकार बनेगी और इस लोकसभा चुनाव में कौन बनेगा चैंपियन? किस विधानसभा में मारेगा बाजी इसका सटीक जवाब आपको मिलेगा सिर्फ अमर उजाला पर.

जानें क्या है एग्जिट पोल 

दरअसल, एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। एग्जिट पोल भले ही रिजल्ट नहीं होते, मगर नतीजों की एक झलक जरूर देते हैं। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से मतदाताओं से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिक्स मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>