Hp Election Results 2024 Live Himachal Pradesh Lok Sabha And Assembly Chunav Bjp Congress Winning Seats News – Amar Ujala Hindi News Live

06:11 AM, 04-Jun-2024
बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा जैसे प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
06:00 AM, 04-Jun-2024
नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
इन चुनावों में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जैसे नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यह चुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के गृह राज्य में होने के नाते उनके वर्चस्व से भी जुड़े हैं।
05:37 AM, 04-Jun-2024
Himachal Election Results Live: हिमाचल में आज आएगा लोस चुनाव और विधानसभा उपचुनाव का परिणाम
हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों और 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम मंगलवार को घोषित होंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू होगी। 4 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के मतों की गिनती के लिए 74 और 6 विस हलकों के उपचुनाव के लिए 6 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे 62 प्रत्याशियों की किस्मत पर फैसला होगा। लोकसभा चुनाव में 37, जबकि विधानसभा उपचुनाव में 62 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।