Published On: Sat, Oct 26th, 2024

How Will The Weather Be On Diwali In Himachal Pradesh Know The Full Update – Amar Ujala Hindi News Live


How will the weather be on Diwali in Himachal Pradesh Know the full update

मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार


दिवाली तक हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान धूप खिलने से अधिकतम पारा और चढ़ने के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। ताबो में न्यूनतम पारा माइनस दो डिग्री तक पहुंच गया है। मैदानी जिलों के मौसम में भी अब ठंडक बढ़ना शुरू हो गई है। वीरवार रात को ऊना, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर का न्यूनतम तापमान शिमला से भी कम रहा।

प्रदेश में 31 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में कमी आने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार दिन में पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिलने से रात को इन क्षेत्रों से गर्म हवाएं मैदानों में पहुंचते हुए ठंडी होंगी। इससे मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ेगी। शुक्रवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। उधर, वीरवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 1.1, केलांग में 1.9, कल्पा में 4.9, समदो में 5.1, रिकांगपिओ में 7.9, मनाली में 8.3, कांगड़ा में 11.5, हमीरपुर में 11.9, मंडी में 12.7, ऊना में 12.6, बिलासपुर में 13.2, शिमला में 13.4, धर्मशाला में 15.9 और नाहन में 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>