Published On: Tue, Nov 19th, 2024

Hockey India : अजेय भारतीय महिला हॉकी टीम की आज अग्निपरीक्षा, एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में जापान से मुकाबला


Women Asian Hockey Championship 2024 : बिहार के राजगीर में चल रहे महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अबतक अजेय रही भारतीय हॉकी टीम का सेमीफाइनल में आज जापान से मुकाबला है। इसे देखने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


loader

Bihar news : ajgir hockey ticket booking swing india vs japan women asian hockey championship 2024

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी मैच।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल



विस्तार


बिहार के राजगीर में चल रही महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम आज एक महत्वपूर्ण मुकाबले में उतरेगी। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना जापान से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

अजेय रही भारतीय टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अब तक टूर्नामेंट में सभी मैच जीते हैं। टीम ने मलेशिया, कोरिया, थाईलैंड,चीन और जापान को हराकर अपना दबदबा कायम किया है। टीम की कप्तान सलीमा टेटे और स्ट्राइकर दीपिका ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह का मानना है कि टीम पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि  “हमारी टीम आक्रमण और रक्षण के संतुलन पर विशेष ध्यान दे रही है। हम जापान के खिलाफ एक कड़े मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन हम अपनी जीत के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>