Published On: Sat, Aug 10th, 2024

Hindenburg: अदाणी के बाद अब कौन? हिंडनबर्ग रिसर्च का दावा- भारत को लेकर जल्द बड़ा खुलासा करेंगे


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम

Updated Sat, 10 Aug 2024 09:53 AM IST

कंपनी के एक ताजा सोशल मीडिया पोस्ट ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। इस पोस्ट में कंपनी ने लिखा है कि ‘भारत में जल्द कुछ बड़ा खुलासा करेंगे’।


hindenburg reserach claim something big soon india adani group after who

हिंडनबर्ग रिसर्च
– फोटो : amarujala.com

Trending Videos



विस्तार

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



निवेश रिसर्च करने वाली कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने बीते दिनों अदाणी समूह को लेकर जो खुलासे किए थे, उससे भारतीय बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली थी। अब एक बार फिर हिंडनबर्ग रिसर्च भारत को लेकर कुछ बड़ा खुलासा करने का दावा कर रही है। दरअसल कंपनी के एक ताजा सोशल मीडिया पोस्ट ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। इस पोस्ट में कंपनी ने लिखा है कि ‘भारत में जल्द कुछ बड़ा खुलासा करेंगे’।

Trending Videos

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अदाणी समूह को हुआ था भारी नुकसान

बीते साल जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें अदाणी ग्रुप की वित्तीय स्थिति की जानकारी देते हुए समूह पर कई गंभीर  आरोप लगाए गए थे। जिसमें स्टॉक की कीमतों में हेरा-फेरी करने जैसे कई गंभीर आरोप शामिल थे। रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद अदाणी ग्रुप के के शेयरों में भारी गिरावट आई और अदाणी समूह के बाजार मूल्य में 86 अरब डॉलर की भारी-भरकम गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट को खारिज कर दिया और समूह के प्रमुख गौतम अदाणी ने कहाथा कि हिंडनबर्ग मामला अदाणी समूह को बदनाम करने की नीयत से रचा गया था। 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>